आशा खेदड़ और कमल गुप्ता को भाजपा ने विभाजन विभीषिका दिवस से किया किनारे

Satyakhabarindia

प्रचार पोस्टर पर दोनों नेताओं के नाम तक नहीं, दोनों नेताओं को न्योता तक नहीं मिला

सत्य खबर हरियाणा

Hisar BJP : प्रदेश की हिसार भाजपा एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिन पहले हिसार जिले के 11 मंडल अध्यक्षों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफे देकर भाजपा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। लेकिन अब विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ और पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को पार्टी ने पूरी तरह से दरकिनार कर दिया।

विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम को लेकर जो निमंत्रण पत्र छापा गया है उसमें पार्टी की जिला प्रधान के साथ-साथ पूर्व मंत्री का भी नाम नहीं है। इसे भाजपा में एक बड़े प्रोटोकॉल की अनदेखी के रूप में देखा जा रहा है। बताया यह भी गया है कि आशा खेदड़ और कमल गुप्ता को इस कार्यक्रम में बुलाया भी नहीं गया। इससे पहले गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी को प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाने का काम किया था।

किसानों की पदयात्रा को रोकने के लिए खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर सील

हिसार भाजपा की ओर से शहर के सेक्टर-14 स्थित पंजाबी भवन में रविवार (16 अगस्त) को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम से पहले ही पार्टी के भीतर ही बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है।

कार्यक्रम के प्रचार और आमंत्रण के लिए जारी आधिकारिक पोस्टर से हिसार भाजपा के 2 सबसे बड़े चेहरों पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ का नाम व फोटो पूरी तरह गायब हैं।

 

पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर के राजनीतिक हलकों और भाजपा संगठन के अंदरूनी खानों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के प्रोटोकॉल के अनुसार, जिले के पार्टी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष का नाम निमंत्रण पत्र और पोस्टर पर लिखा होना चाहिए।

लोकगीतों के मधुर सुरों से सजा प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव

न्योता तक नहीं भेजा, प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, दोनों वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से औपचारिक निमंत्रण तक नहीं भेजा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि विभाजन विभीषिका जैसा विषय देश के इतिहास और लाखों विस्थापित परिवारों की पीड़ा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। ऐसे पार्टी बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष जैसे संगठनात्मक पदों पर बैठे नेताओं को न बुलाना संगठनात्मक मर्यादा और प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, अध्यक्षता प्रवीण पोपली मेयर, अति विशिष्ट अतिथि मनीष ग्रोवर (पूर्व मंत्री), विशिष्ट अतिथि सावित्री जिंदल (विधायक, हिसार), विनोद भयाना विधायक हांसी, भव्य बिश्नोई पूर्व विधायक, रणधीर पनिहार विधायक, नलवा।

पोस्टर पर नाम गायब होने से उठ रहे ये सवाल

सौमिल संधू बने हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

जिला स्तर का इतना बड़ा कार्यक्रम बिना जिलाध्यक्ष की सहमति या जानकारी के तय कैसे हुआ?, क्या हिसार भाजपा में चल रही अंदरूनी गुटबाजी अब सार्वजनिक मंचों पर पोस्टरों के जरिए बाहर आने लगी है?, डॉ. कमल गुप्ता वर्षों से हिसार भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

स्थानीय विधायक सावित्री जिंदल और अन्य नेताओं के नाम पोस्टर में हैं, लेकिन पूर्व मंत्री का नाम न होना कई सवाल खड़े करता है। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल आयोजकों या जिला संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।

#Haryana #Hisar #BJP #AshaKhedar #KamalGupta #PartitionHorrors #RemembranceDay #PoliticalNews #CurrentAffairs #IndiaPolitics #SocialIssues #HistoricalRemembrance #CivicEngagement #CommunityVoices #PoliticalAnalysis #Leadership #PublicDiscourse #CulturalHeritage #NationalUnity #Democracy

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top