सौमिल संधू बने हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

Satyakhabarindia

करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के रहने वाले हैं सौमिल संधू

सत्य खबर हरियाणा

Soumil Sandhu : भारतीय युवा कांग्रेस ने सौमिल संधू को हरियाणा और अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सौमिल संधू पहले हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जनवरी 2026 में रोजगार और एचपीएससी से जुड़े युवाओं के आंदोलन पर उन्होंने युवा कांग्रेस की ओर से सरकार पर सवाल उठाए थे।

किसानों की पदयात्रा को रोकने के लिए खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर सील

इससे पहले युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में संधू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था और 12,949 वोट हासिल किए थे। शैक्षणिक पृष्ठभूमि के तौर पर वह थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से स्नातक हैं।

मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के रहने वाले सोमिल संधू को 4 साल पहले इंडियन यूथ कांग्रेस का नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव रघुवीर सिंह संधू के बड़े बेटे हैं। वर्तमान में सोमिल दिल्ली में रहते हैं और हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हैं।

लोकगीतों के मधुर सुरों से सजा प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव

सोमिल संधू ने अपनी फेसबुक पर लिखा, आज दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी से मुलाकात कर मुझे हरियाणा युवा कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष अवं हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी , प्रियंका गांधी जी व हरियाणा प्रदेश के सभी पार्टी के शीर्ष नेताओं का हार्दिक आभार करता हूँ।

#Haryana #SaumilSandhu #YouthCongress #PoliticalLeadership #HaryanaPolitics #YouthEmpowerment #CongressParty #LeadershipDevelopment #PoliticalNews #YouthInPolitics #HaryanaYouth #PoliticalAppointment #YouthLeadership #CongressYouth #HaryanaUpdates #PoliticalEngagement #YouthVoice #FutureLeaders #HaryanaNews #DemocraticParticipation

आशा खेदड़ और कमल गुप्ता को भाजपा ने विभाजन विभीषिका दिवस से किया किनारे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top