मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कॉमनवेल्थ खेलों के विजेताओं को किया सम्मानित

Satyakhabarindia

24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए

सत्य खबर हरियाणा

CM Honours Commonwealth games winner: पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित नकद पुरस्कार सौंपे।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से लिया लोन, अंबाला में खुला राज अब पूरे प्रदेश की होगी जांच

हरियाणा खेल विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में खेल और शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह में पदक (स्वर्ण, रजत व कांस्य) जीतने वाले धाकड़ खिलाड़ियों के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी (Participating) एथलीटों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि दी गई।

हरियाणा सरकार अपनी उत्कृष्ट खेल नीति के तहत वैश्विक मंचों पर तिरंगा लहराने वाले खिलाड़ियों को देश में सबसे अधिक नकद पुरस्कार और खेल सुविधाएं प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं ने एक बार फिर साबित किया है कि राज्य देश की ‘स्पोर्ट्स नर्सरी’ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमारे सामने हरियाणा के खेल सितारे बैठे हैं जिन्होंने ग्लासगो में अपने दमखम और प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बजाया। इनके कारण आज हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां खेतों में सिर्फ अन्न नहीं उगता यहां चैंपियन भी पैदा होते हैं। उन्होंने ग्लासगो में तिरंगा ऊंचा करने वाले हरियाणा के पदक विजेताओं और प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी का दिल से अभिनंदन किया।

हरियाणा में अब कचरे से बिजली बनाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में आप जैसे खिलाड़ियों के बलबूते हम भारत को दुनिया की बड़ी खेल शक्ति के रूप में उभरते देखेंगे। उल्लेखनीय है कि 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 122 खिलाड़ियों में 24 खिलाड़ी हरियाणा के थे। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीतकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता को साबित किया है। इनमें सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। कुल 11 में से 6 पदक बेटियों के नाम हैं, जिनमें पांच स्वर्ण पदक हैं। मुक्केबाजी रिंग में भारत के 7 स्वर्ण पदकों में से 6 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान दे रही है और हरियाणा में खिलाड़ी को अपने भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा का खिलाड़ी जब देश के लिए खेलता है तो उसे यह चिंता नहीं होती कि खेल के बाद उसका भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा कि हमारी नीतियां केवल पदक तक सीमित नहीं हम खिलाड़ी को सम्मान, सुरक्षा और अवसर तीनों देने का प्रयास कर रहे हैं। सरकारी सेवाओं के अवसर, खेल अकादमी, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधा और आधुनिक खेल ढांचे का निरंतर विस्तार इसी सोच का प्रमाण है।

आज 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए। पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17544 खिलाड़ियों को 742 करोड रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी।

महंगाई से बिगड़ रहा आम आदमी की रसोई का बजट

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के मासिक मानदेय में भी बढ़ोतरी की है।8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार मासिक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड़ रुपए की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की है। ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिली है।

#Haryana #NayabSaini #CommonwealthGames #SportsExcellence #AthleteRecognition #WinningSpirit #HaryanaPride #SportsChampions #InspiringLeaders #CelebratingSuccess #YouthEmpowerment #SportsDevelopment #HaryanaSports #AchievementUnlocked #CommonwealthChampions #MotivationalLeadership #CommunitySupport #SportsInspiration #HaryanaGovernment #ChampionMindset

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top