अंबाला में आठ लोगों ने लिया था फर्जी दस्तावेजों पर लोन, जिला अधिकारी और फर्जीवाड़ा करने वालों पर मामला दर्ज
सत्य खबर हरियाणा
Fraud in HSCFDC : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में बड़ा घोटाला सामने आया है। फर्जी जाति प्रमाणपत्रों के आधार पर ऋण लेने का अंबाला में मामला सामने आने के बाद अब सभी जिलों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। अंबाला में वर्ष 2020 से 2022 के बीच ऋण वितरण में सामने आई गड़बड़ी की जांच के दौरान आशंका जताई गई है कि इसी तरह के मामले अन्य जिलों में भी हो सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मामला संज्ञान में आने के बाद सख्त आदेश दिए हैं।

अंबाला का मामला सामने आने के बाद अब प्रदेश सरकार अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान योजना का लाभ लेने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी में है। सरकार ने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बताया गया कि सरकार की ओर से आए आदेशों के बाद सभी जिलों से 2020 से 2022 तक का पूरा रिकॉर्ड मंगाया गया है।
अंबाला मामले में निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश समेत आठ लाभार्थियों के खिलाफ महेश नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। निगम के पंचकूला स्थित अधीक्षक योगेश कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराएं लगाई गई हैं।
8 लाभार्थियों ने लिए 5.65 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार आठ लाभार्थियों को अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित बताकर विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत कुल 5.70 लाख रुपये लिए गए। इनमें चार लोगों को 60-60 हजार, तीन को 75-75 हजार और एक लाभार्थी को एक लाख रुपये का ऋण मिला। जांच में कुछ जाति प्रमाणपत्रों में छेड़छाड़ सामने आने का आरोप है।
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के अनुसार इस मामले में किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा। प्रदेशभर में लाभार्थियों के आवेदन, जाति प्रमाणपत्र, ऋण स्वीकृति और वितरण से जुड़ा रिकॉर्ड मंगाया गया है। रिकॉर्ड की जांच में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित लाभार्थियों के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।
#HaryanaNews #CasteCertificateScam #AmbalaInvestigation #ScheduledCastesFinance #LoanFraud #SocialJustice #CasteSystem #FinancialFraud #GovernmentInvestigation #SCDevelopmentCorporation #HaryanaGovernment #FraudAwareness #JusticeForAll #CasteDiscrimination #PublicAwareness #Accountability #Transparency #HaryanaUpdates #LegalAction #CommunitySupport