हरियाणा में मंगलवार से बदलेगा मौसम बुधवार से बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

हरियाणा में हिसार सबसे गर्म और भिवानी सबसे ठंडा इलाका बना

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : मानसून ट्रफ रेखा के हिमालय की तराई में खिसकने के कारण हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां थम सी गई हैं। हरियाणा में मानसून के बादल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। हरियाणा में मानसून की सुस्ती के साथ ही तेज धूप और उमस का दौर लौट आया है। हरियाणा में कुल 13 जिलों हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, नूंह, पलवल, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम में तापमान 35°C के पार दर्ज किया गया है।

मानसून की सक्रियता कम होने के कारण अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ गया है। हिसार सबसे ज्यादा गर्म है। मौसम विभाग ने रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

आज 30 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी मानसून की सक्रियता कम है। दो सितंबर के बाद फिर से उसके सक्रिय होने की उम्मीद है। सक्रियता कम होने के कारण भिवानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो फरीदाबाद और रोहतक का तापमान 36 डिग्री को पार कर गया है। वर्षा नहीं होने के कारण तापमान और बढ़ने की उम्मीद है।

शनिवार को 38.7 डिग्री सेल्सियस के साथ हिसार प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया। कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU, हिसार) के अनुसार 31 अगस्त तक मानसून गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी और मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

एक सितंबर से बदलेगा मौसम

हरियाणा में 1 से 3 सितंबर के बीच बारिश के आसार हैं। 1 सितंबर से हवा के रुख में बदलाव के चलते राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। 2 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

विपक्ष को विधानसभा में प्रवेश से रोकना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : राव नरेंद्र सिंह

प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश भर में मानसूनी ब्रेक के चलते दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हिसार 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। भिवानी में पारा 38.0 डिग्री तक पहुंचा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ (36.9), रोहतक (36.9), फरीदाबाद (36.7), चरखी दादरी (36.5), सिरसा (36.4), नूंह (36.3) और पलवल (36.2), अंबाला में 36.0, गुरुग्राम में 35.0, कुरुक्षेत्र में 34.8, पानीपत में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान कैथल (32.9) और करनाल (33.1) में रहा।

भिवानी की रात सबसे ठंडी

दिन के पारे में बढ़ोतरी के विपरीत, औसत न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 0.3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान राज्य में सामान्य के आसपास बना हुआ है। भिवानी 24.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश की सबसे ठंडी रात वाला शहर रहा। वहीं अंबाला में रात का पारा सामान्य से 3.8 अधिक रहकर 28.5 दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त हिसार (26.2), करनाल (26.2), रोहतक (26.8), नारनौल (27.5), गुरुग्राम (27.2) और नूंह में 27.8 रात का पारा रिकॉर्ड हुआ।

नग्गल थाने में चली गोली, थाना प्रभारी की मौत

 

#HaryanaWeather #RainForecast #WeatherUpdate #HaryanaRain #MonsoonSeason #WeatherChange #RainyDays #HaryanaNews #ClimateChange #WeatherAlert #HaryanaUpdates #RainyWeather #SeasonalChanges #WeatherReport #HaryanaLife #NatureLovers #StayPrepared #LocalWeather #WeatherWatch #HaryanaCommunity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top