विपक्ष को विधानसभा में प्रवेश से रोकना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : राव नरेंद्र सिंह

Satyakhabarindia

हरियाणा कांग्रेस के संगठनात्मक दौरे का पांचवां चरण पूरा, 21 जिलों और 78 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ व्यापक संवाद

संजय दत्त बोले, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जनता के मुद्दों पर निर्णायक जन-अभियान चलाएगी कांग्रेस

सत्य खबर हरियाणा

Congress News : हरियाणा कांग्रेस मामलों के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरियाणा में जिला-वार संगठनात्मक दौरे के पांचवें चरण का समापन किया। इस चरण में झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों का दौरा कर 14 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा-वार विस्तृत संवाद किया गया। इसके साथ ही संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणियों के साथ भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं।

पांचवें चरण के समापन के साथ कांग्रेस नेतृत्व अब तक हरियाणा के 23 में से 21 जिलों, 33 में से 30 संगठनात्मक जिलों तथा 90 में से 78 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक संवाद पूरा कर चुका है।

नग्गल थाने में चली गोली, थाना प्रभारी की मौत

हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ये बैठकें महज संगठन की समीक्षा तक सीमित नहीं थीं, बल्कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश की जनता के बीच निरंतर जन-अभियान चलाने की व्यापक रणनीति पर केंद्रित रहीं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के #ChhatronKiGoonj के संदेश को हरियाणा के कोने-कोने तक पहुंचाने तथा हर हरियाणवी परिवार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक जाएंगे। चौपालों, जन-संवाद और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता के साथ किए गए विश्वासघात को उजागर किया जाएगा।

संजय दत्त ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के नाम पर चंदे में कथित अनियमितताओं, रिकॉर्ड बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं, शिक्षा एवं रोजगार, सरकारी भर्तियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों के मुद्दों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा सरकार की अन्य जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच व्यापक संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इन्हें जन-आंदोलन का स्वरूप देने का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि संगठन के #SangathanSrijan अभियान की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिला एवं ब्लॉक स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मंडल कमेटियों को सक्रिय बनाने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसंपर्क को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठकों के दौरान SIR (Special Intensive Revision), मतदाता सूचियों की शुद्धता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा को लेकर भी विधानसभा-वार फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों और स्थानीय जनसमस्याओं पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

लोकतांत्रिक आवाज दबाना भाजपा सरकार की बौखलाहट का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह

अंकित बालियान के बाद अब मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोबिन को कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवा कांग्रेस नेताओं को घर में नजरबंद करना भाजपा सरकार की बौखलाहट और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उसकी असहिष्णुता को दर्शाता है।

राव नरेंद्र सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ कथित धक्का-मुक्की तथा कांग्रेस विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से रोके जाने की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र और प्रदेश की जनता की आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। विपक्ष के निर्वाचित विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से रोकना और नेता प्रतिपक्ष के साथ धक्का-मुक्की करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का गंभीर उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि विधानसभा किसी एक दल की जागीर नहीं है। यह प्रदेश की जनता की संस्था है और विपक्ष की आवाज को दबाने से जनता के सवाल खत्म नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, श्रमिकों, महिलाओं और आम लोगों के मुद्दे सदन के भीतर और बाहर मजबूती से उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने, विरोध दर्ज कराने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने के अधिकार को कुचलने की कोशिश लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार जितना विपक्ष की आवाज दबाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश करेगी, कांग्रेस उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज बनेगी। लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है और शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है और जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

संजय दत्त ने कहा कि संगठनात्मक दौरों के दौरान जहां-जहां कांग्रेस नेतृत्व पहुंचा, वहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इन संवाद बैठकों से यह स्पष्ट हुआ है कि हरियाणा में कांग्रेस का मजबूत जनाधार मौजूद है और पार्टी के पास समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है। हमारा लक्ष्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि इस संगठनात्मक ताकत को एकजुट, अनुशासित और आक्रामक जमीनी जन-अभियान में बदलना है। कांग्रेस को हर बूथ, हर गांव और हर घर तक पहुंचाना है तथा जनता के सवालों पर भाजपा सरकार को लगातार जवाबदेह बनाना है।”

400 करोड़ की लागत से हरियाणा के 450 स्कूलों का होगा नवीनीकरण : नायब सैनी

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक संवाद का यह अभियान और अधिक गति पकड़ेगा तथा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों, समस्याओं और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

#HaryanaPolitics #DemocracyInDanger #RaoNarendraSingh #LegislativeAssembly #OppositionRights #PoliticalFreedom #CongressWorkers #CivilRights #PoliticalActivism #DemocraticValues #HaryanaNews #PoliticalProtest #FreedomOfSpeech #JusticeForAll #AssemblyDebate #PoliticalEngagement #HaryanaUpdates #DemocracyMatters #OppositionUnity #VoiceOfThePeople

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top