मुख्यमंत्री ने मेवात के 1054 नवनियुक्त जेबीटी अध्यापकों से किया संवाद
सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश के 450 स्कूलों का नवीनीकरण किया जाएगा। स्कूलों के नवीनीकरण पर लगभग 400 करोड रुपए का खर्च आएगा। इसमें से 200 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आज मेवात के नवनियुक्त जेबीटी टीचर्स से नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है कि आज इस क्षेत्र को 1054 शिक्षक मिलने जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कभी पिछड़ा माने जाने वाला क्षेत्र मेवात अब होनहार बच्चों का क्षेत्र बन सकेगा।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत आज 70 प्रतिभाशाली बच्चों को 39 लाख 90 हजार रुपए की सम्मान राशि से सम्मानित किया। आज ही 1364 विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की 52 लाख 44 हजार की राशि भी जारी की गई।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान और उनकी योग्यता का सम्मान किया है। हमने बिना पर्ची बिना खर्ची के 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी लगभग 26 हजार युवाओं को अनुबंध आधार पर नौकरी दी हैं। यह कार्यक्रम नौकरी से सेवा, पद से जिम्मेदारी और व्यक्तिगत सफलता से सामाजिक परिवर्तन की ओर बढ़ने की दीक्षा है।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों से कहा कि आप जिस विद्यालय में नियुक्त हुए हैं वहां पूर्ण समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। जब हरियाणा के शिक्षा परिणाम की चर्चा हो तो मेवात का नाम परिवर्तन की प्रेरक कहानी बने। उन्होंने कहा कि मेवात में प्राथमिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह नियुक्ति की गई हैं। शिक्षकों के निरंतर व्यवसायिक विकास के लिए CPD फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों के दो प्रशिक्षण चरण पूरे हो चुके हैं। अगले मास में लगभग 32 हजार पीआरटी शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया को हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि यह एक्शन पुलिस ने इसलिए लिया है ताकि विपक्ष द्वारा सीएम सैनी के दौरे के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश न की जा सके।
नूंह विधायक और कांग्रेस दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा कर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उसके सवालों का जवाब देना चाहिए। बता दें कि पुलिस की यह कारर्वाई गुरुग्राम की उस घटना के बाद की गयी है, जब कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाए थे।
#HaryanaSchools #EducationReform #SchoolRenovation #NayabSaini #InvestInEducation #QualityEducation #InfrastructureDevelopment #HaryanaGovernment #SchoolImprovement #EducationFunding #CommunityDevelopment #FutureOfEducation #EmpowerStudents #LearningEnvironment #HaryanaNews #EducationMatters #RenovationProject #PublicEducation #SchoolInfrastructure #HaryanaUpdates