नग्गल थाने में चली गोली, थाना प्रभारी की मौत

Satyakhabarindia

गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

सत्य खबर हरियाणा

SHO’s Death in Police Station : अंबाला में नग्गल थाना एसएचओ कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे लगी लेकिन पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी मिली है जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। गोली छाती के आरपार हो गई। मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के रामगढ़ रोड के रहने वाले सब-इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह पिछले एक साल से नग्गल थाने में एसएचओ के पद पर कार्यरत थे।

विपक्ष को विधानसभा में प्रवेश से रोकना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : राव नरेंद्र सिंह

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को अंबाला के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बता दें कि कर्मवीर सिंह पेहोवा से चीका रोड स्थित रामगढ़ गांव में रहते थे, उनके दो बच्चे हैं और दोनों ही कनाडा में हैं। बेटी रवीना शादीशुदा है। शादी होने के बाद बेटी कनाडा चली गई थी। बेटा सागर भी पिछले 7 सालों से कनाडा में है। कर्मवीर सिंह के दो भाई हैं और दो बहने हैं।

अंकित बालियान के बाद अब मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी

घटना के बाद सब इंस्पेक्टर कर्मवीर के परिवार के लोग नकल पहुंच गए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि कर्मवीर को किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं था।

#HaryanaNews #Ambala #NaggalPoliceStation #GunshotIncident #PublicSafety #LawEnforcement #CrimeReport #PoliceResponse #CommunityAlert #SafetyFirst #EmergencyServices #LocalNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #CrisisManagement #PublicConcern #SafetyMeasures #HaryanaPolice #IncidentReport #StayInformed

400 करोड़ की लागत से हरियाणा के 450 स्कूलों का होगा नवीनीकरण : नायब सैनी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top