अंकित बालियान के बाद अब मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी

Satyakhabarindia

अंकित बालियान 005 नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी पर वीडियो अपलोड कर दी धमकी

मासूम शर्मा बोले ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं

मासूम शर्मा के नए गाने तत्वदर्शी से जुड़ रहा धमकी का मामला

सत्य खबर हरियाणा

विपक्ष को विधानसभा में प्रवेश से रोकना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : राव नरेंद्र सिंह

Threat call : जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव निवासी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम एक्टिव हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर अंकित बालियान 005 के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई गई है और इसी पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें सिंगर मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है।

वीडियो में एक आदमी कथित तौर पर अंकित बालियान की हत्या का दावा करता है और इसके बाद मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। कथित वीडियो में उस शख्स ने अंकित को गालियां भी दीं। उस आदमी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अगला नंबर मासूम शर्मा का है। उसे भी मार दूंगा मैं। वीडियो में वह आदमी कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अंकित को मैंने मारा है। अब तेरा नंबर है। हरियाणे के सिंगर को मैंने मारा है।’

नग्गल थाने में चली गोली, थाना प्रभारी की मौत

जींद जिले के गांव बाह्मणवास के रहने वाले है सिंगर मासूम शर्मा। मासूम शर्मा मृतक अंकित बालियान के बेहद करीबी रहे हैं और विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। इस धमकी के तार मासूम शर्मा के हाल ही में रिलीज हुए नए गाने ‘तत्वदर्शी’ से भी जुड़ रहे हैं। इस गाने में कथित तौर पर पाखंडवाद और फर्जी बाबाओं पर कटाक्ष किया गया है, जिसके बाद एक स्वघोषित भगवान/गुरु के समर्थकों द्वारा उन्हें गाना हटाने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

पूरे मामले को लेकर मासूम शर्मा सिंगर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और जब तक समाज में बुराईयां हैं, वे सामाजिक मुद्दों पर गाने बनाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस एल्बम के अभी 4 गाने और आने बाकी हैं, जो फ़िलहाल साथी अंकित बालियान की दुखद हत्या की वजह से होल्ड पर है।

सिंगर मासूम शर्मा के लिए धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और एसटीएफ (STF) की टीम एक्टिव हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

400 करोड़ की लागत से हरियाणा के 450 स्कूलों का होगा नवीनीकरण : नायब सैनी

#HaryanaNews #AnkitBaliyan #MasoomSharma #DeathThreat #SocialMediaSafety #CyberBullying #OnlineHarassment #JusticeForVictims #SafetyFirst #MentalHealthAwareness #StandAgainstBullying #ProtectOurYouth #SpeakUp #EndViolence #SupportSurvivors #HaryanaPolice #CommunitySupport #AwarenessCampaign #SocialMediaResponsibility #Empowerment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top