20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Satyakhabarindia

दो दिन पहले समाज कल्याण विभाग का सेवादार पकड़ा गया था

सत्य खबर हरियाणा

Electricity Lineman arrested red handed : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के लाइनमैन राकेश को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 36, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन दिन में नूंह में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के सेवादार को पेंशन बनवाने के नाम पर 9000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

ब्रेन सर्जरी के बाद अधिवक्ता की मौत, दो डॉक्टरों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे शाहिद के नाम से 6 किलोवाट बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और कनेक्शन की निर्धारित सरकारी फीस भी जमा कर दी थी। शिकायत के अनुसार, बिजली विभाग के सब-डिविजन तावड़ू में तैनात लाइनमैन राकेश और जुनैद कनेक्शन लगाने की एवज में उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास तत्काल 20 हजार रुपये ही उपलब्ध थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी नूंह की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी लाइनमैन राकेश को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी जुनैद मौके पर मौजूद नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

661 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में 6 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट होगी दाखिल, दो आईएएस को मिली राहत

रिश्वत मांगे तो एसीबी को करें शिकायत

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य को करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल एसीबी की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आमजन की जागरूकता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया है।

#HaryanaNews #Nuh #Bribery #Corruption #ElectricityDepartment #LinemanArrested #AntiCorruption #LawEnforcement #JusticeServed #Transparency #PublicService #Accountability #CrimeNews #Bribe #GovernmentCorruption #Integrity #EthicsInPublicService #CivicResponsibility #FightCorruption #HaryanaPolice #SocialJustice

इनेलो का ध्यानाकर्षण बन गया विपक्ष के गले की फांस, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1999 से 2014 की बड़ी घटनाओं की याद करवाई ताजा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top