इनेलो का ध्यानाकर्षण बन गया विपक्ष के गले की फांस, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1999 से 2014 की बड़ी घटनाओं की याद करवाई ताजा

Satyakhabarindia

बोले कौन भूल सकता है रेलू राम पूनिया हत्याकांड, किसानों पर गोलीबारी, जेबीटी अध्यापकों की भर्ती में घोटाला और मिर्चपुर कांड

इनेलो के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का जवाब

सत्य खबर हरियाणा

CM in Haryana Assembly : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इनेलो के विधायक आदित्य चौटाला द्वारा पेश किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में विपक्ष को निशाने पर लेते हुए 1999 से 2014 के बीच हुई कुछ प्रमुख घटनाओं को याद किया।

देश में पहली बार महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, हरियाणा के मानेसर से हुई शुरुआत

नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि विपक्ष के साथी काले कपड़े पहनकर आए हैं, प्रदेश के लोग कपड़े नहीं, कारनामे देखते हैं। काले कपड़े पहनना इनका अधिकार है। इनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ था। नायब सैनी ने कहा 1999 से 2005 तक राजनीतिक दबाव में कानून और प्रशासन को कमजोर किया गया। 2001 में लितानी गांव की घटना को कौन भूल सकता है? रेलूराम पूनिया के परिवार के 8 लोगों की निर्मम हत्या हुई थी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह किसी पीड़ित के आंसू पोंछने से पहले राजनीतिक अवसर तलाशने लगता है।

इससे इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने सफाई और कानून व्यवस्था के ऊपर लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। जो चिंता का विषय है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है, जिससे लोगों में भय है। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि वो विस्तार से बताए कि कानून व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पर चर्चा अवश्य होनी चाहिए, लेकिन चर्चा तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।

तत्वदर्शी गाने को लेकर मासूम शर्मा चर्चा में, सोशल मीडिया पर छिड़ा कमेंटस वार

वर्ष 1999 से 2005 तक के इनेलो शासन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को राजनीतिक प्रभाव और सत्ता के दबाव में कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में पूर्व विधायक रेलू राम पूनिया सहित आठ परिवार के सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। वर्ष 2002 में किसानों पर गोलियां चलवाई गई। झज्जर में पांच दलित युवकों को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार दिया गया।विपक्ष के कार्यकाल में 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के समय में भगाना और मिर्चपुर में किस प्रकार से दलितों पर अत्याचार हुआ ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इसी व्यवस्था को बदलकर हरियाणा के युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार देने का काम किया है, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि विपक्ष के कार्यकाल में दलितों की बस्तियों को जलाया गया और गरीबों के अंगों की तस्करी की गई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में हुआ अपना घर कांड भी इनके कार्यकाल में ही हुआ।जो सरकार असहाय बेटियों को भी सुरक्षित नहीं रख पाई उनके प्रतिनिधि आज महिला सुरक्षा की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि प्रदेश में नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम डायल 112 लागू किया गया है। प्रदेश में 10 आपातकालीन सेवाओं को डायल 112 के साथ जोड़ा गया है। प्रदेश में 630 वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल के रूप में तैनात किया। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 250 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की खरीद को आवश्यक स्वीकृत की प्रदान की गई है।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने काले कपड़े पहनकर निकाला मार्च

मुख्यमंत्री ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा कि प्रदेश में विशेष अभियान के दौरान 4771 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इस अभियान में 216 हथियार भी बरामद किए गए। अभियान के दौरान 241 नए अपराधियों की हिस्ट्री शीट बनी और 1406 अपराधियों की हिस्ट्री शीट को अपडेट किया गया। जांच और अभियोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मामले की अलग से समीक्षा की जाती है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 1 जुलाई 2024 से लागू 3 नए अपराधिक कानूनों को हरियाणा में पूरी गंभीरता के साथ लागू किया गया है। सरकार अपराधी को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है बल्कि मजबूत साक्ष्य के आधार पर न्यायालय से सजा दिलवाने पर पूरा ध्यान दे रही है।

#HaryanaPolitics #INLD #NayabSaini #PoliticalDebate #Opposition #CallAttentionMotion #HaryanaCM #PoliticalHistory #1999to2014 #StateAssembly #PoliticalStrategy #HaryanaNews #CurrentAffairs #PoliticalAnalysis #LegislativeAssembly #HaryanaUpdates #GovernmentActions #PoliticalEngagement #CivicParticipation #HaryanaIssues

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top