हरियाणा कैबिनेट ने लगाई मानसून सत्र पर मोहर, कांग्रेस सत्र को हंगामापूर्ण बनाने के मूड में
सत्य खबर हरियाणा
Haryana Assembly mansoon session : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। कैबिनेट मीटिंग में वीरवार को यह फैसला लिया गया है। मीटिंग के दौरान और भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित हुई। बैठक के बाद यह स्पष्ट हुआ कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कैबिनेट बैठक में विधानसभा के आगामी सत्र की तारीख पर मुहर लगाई गई। इससे पहले भी मानसून सत्र को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में बुलाने की चर्चा चल रही थी।
आज की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया गया। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई।
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामा पूर्ण रहने की उम्मीद है। कांग्रेस ने मानसून सत्र में हरियाणा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार पर चार्जशीट पेश करने का फैसला किया है। कांग्रेस प्रदेश में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती समेत कई मामलों को उठाने का प्रयास करेगी। दूसरी ओर भाजपा ने मानसून सत्र में कांग्रेस के हर हमले को विफल करने की रणनीति बनाई है।