हरियाणा

Haryana News: जुलाना की विधायक विनेश फोगाट ने बेटे को दिया जन्म, फोगाट परिवार में खुशियों का माहौल

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहीं विनेश फोगाट के घर खुशियों की दस्तक हुई है। विनेश फोगाट और उनके पति सोमवीर के घर पहले बच्चे का जन्म हुआ है। यह कपल अब माता-पिता बन गया है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि विनेश को सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार सुबह ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और परिवार में इस खुशखबरी को लेकर जश्न का माहौल है।

मार्च में दी थी प्रेगनेंसी की खबर

विनेश फोगाट ने मार्च महीने में अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने 6 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपने पति सोमवीर के साथ नजर आई थीं। उस तस्वीर में उन्होंने लिखा था “हमारी लव स्टोरी का नया चैप्टर शुरू हो रहा है।” साथ ही उन्होंने एक छोटे से बेबी के पैरों की छाप और एक दिल का सिंबल भी शेयर किया था जिससे साफ था कि दोनों इस नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद खुश हैं।

कांग्रेस नेता निकले मंडियों के दौरे पर, किसानों की समस्याएं सुनीं

Haryana News: जुलाना की विधायक विनेश फोगाट ने बेटे को दिया जन्म, फोगाट परिवार में खुशियों का माहौल

नेताओं और प्रशंसकों ने दी बधाई

बेटे के जन्म की खबर फैलते ही सोशल मीडिया और राजनीति जगत से बधाइयों का तांता लग गया है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने भी विनेश और उनके पति को बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नवजात शिशु परिवार में खुशियां और शुभता लेकर आए और आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें।” लोगों ने भी सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

खास है विनेश और सोमवीर की शादी की कहानी

विनेश फोगाट और सोमवीर राठी दोनों ही पहलवान रह चुके हैं और उनकी शादी लव मैरिज थी। दोनों ने 14 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया था। खास बात यह रही कि उन्होंने सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए थे और यह आठवां फेरा उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’ की शपथ लेते हुए लिया था। विनेश ने पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट पर जुलाना सीट से चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की थी। अब जब उनके जीवन में एक नई शुरुआत हो रही है तो पूरा देश उनके इस नए सफर में उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है।

जल विद्युत क्षेत्र में भारत और भूटान के सहयोग को मजबूत करने भूटान पहुंचे मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button