हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में इन खिलाड़ियों को मिलेगा 20 लाख रुपये का मेडिकल कवर! गांवों में बनेंगे नए स्टेडियम

Satyakhabarindia

अब प्रदेश में राष्ट्रीय विजेता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये का मेडिकल कवर मिलेगा। हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक और अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये तक का मेडिकल कवर देगी। सीएम सैनी जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

संजीव वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से खेलो हरियाणा ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए खेल प्रदर्शन से जुड़े पहलुओं को डिजिटल तरीके से मैनेज किया जाएगा।

पंजाब ने बीएसएल से आने वाला हरियाणा के हिस्से का पानी रोका, 4 मार्च से नहीं आ रहा है पानी

संजीव वर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी सरकारी खेल स्टेडियमों की जीआईएस मैपिंग की गई है। ऐसे गांवों और कस्बों में नए स्टेडियम बनाए जाएंगे, जहां 10 किलोमीटर के दायरे में कोई सरकारी खेल स्टेडियम उपलब्ध नहीं है।

 

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button