ताजा समाचार

नगर पालिका धारूहेडा के नगर पाषदों ने ली शपथ

Satyakhabarindia

नगर पालिका धारूहेडा के नगर पाषदों ने ली शपथ

  • नगर पालिका धारूहेडा के नगर पाषदों ने ली शपथ
  • शहर के विकास के लिए सभी एकजुट होकर करें कार्य: डॉ बनवारी लाल

रेवाड़ी, 18 जून। नगर पालिका धारूहेडा के प्रांगण में शुक्रवार को नगर पालिका के नवनिर्वाचित नगर पार्षदों सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल व विधायक रेवाडी चिरंजीव राव की उपस्थिति में आयोजित हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने नवनिर्वाचित नगर पाषदों को विधि द्वारा स्थापित भारत के सविधान के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करने की शपथ दिलवाई।

गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर
गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर

मंत्री डॉ बनवारी लाल ने नवनिर्वाचित नगर पाषदों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें, ताकि आने वाले समय में शहर प्रगति के पथ पर बढ सकें। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि को पांच साल के लिए सेवा करने का मौका मिलता है, इस दौरान यदि वे ईमानदारी के साथ विकास कार्य में रूचि रखेगें तो जनता उन्हें पुन: अवसर प्रदान करती है।

विधायक चिरंजीव राव ने भी नवनिर्वाचित पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कस्बा के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा।
इस अवसर पर नगर पालिका धारूहेडा सचिव अनिल कुमार, नगर पालिका अभियंता संजय बंसल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवल किशोर, बिजेन्द्र सहित नगर पालिका का स्टॉफ भी मौजूद रहा।

पंजाब ने बीएसएल से आने वाला हरियाणा के हिस्से का पानी रोका, 4 मार्च से नहीं आ रहा है पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button