ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस के दो विधायक क्रॉस वोटिंग के दोषी, तीन को अनुशासन समिति की क्लीन चिट

प्रदेश अनुशासन समिति ने रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेजी अंतिम फैसला हाईकमान करेगी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

Disciplinary committee : हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन कमेटी की क्रॉस वोटिंग को लेकर आज शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में पुनहाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल को क्रॉस वोटिंग का दोषी करार दिया है। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक कर रहे हैं। ‌बैठक में इस समिति के सदस्य अकरम खान, कैलाशो सैनी, अनिल धंतोड़ी और एडवोकेट रोहित जैन भाग ले रहे हैं। आज की इस बैठक में इस बात को लेकर फैसला करना था कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों शैली चौधरी, रेनू बाला, जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए? बताया जाता है कि हरियाणा कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में जो भी फैसला किया जाएगा समिति अपनी रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस हाईकमान को भेजेगी जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान अंतिम फैसला करेगा।
बता दें कि बीते दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी और चार विधायकों के वोट रद्द हो गए थे। कांग्रेस ने अभी तक वोट रद्द होने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। ‌ जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, उन विधायकों को कांग्रेस ने नोटिस जारी किया था। तीन विधायकों शैली चौधरी, रेनू बाला और जरनैल सिंह ने क्रॉस वोटिंग की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने अपना वोट कांग्रेस के एजेंट को दिखाकर पोल किया था। इन विधायकों का यह भी कहना है कि उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी का शिकार बनाया जा रहा है।
कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को इस मीटिंग में अपनी सफाई व्यक्तिगत रूप से पेश करने के लिए नहीं बुलाया था लेकिन पार्टी विधायक शैली चौधरी और रेनू बाला भी पार्टी हेडक्वार्टर चंडीगढ़ पहुंची। उन पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे हैं।
शैली चौधरी ने कहा कि हमें पता चला कि बैठक चल रही है तो हम अपना पक्ष रखने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वह हमें मान्य होगा। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने जवाब देने वाले तीनों विधायकों को क्रॉस वोटिंग के आरोपों से बरी कर दिया है।

 

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

#HaryanaCongress #CrossVoting #MLAGuilty #DisciplinaryCommittee #CleanChit #PoliticalNews #HaryanaPolitics #CongressUpdates #Elections #PoliticalIntegrity #Accountability #ElectionCommission #PoliticalDiscipline #JusticeForVotes #HaryanaUpdates #VoteIntegrity #IndianPolitics #ElectionWatch #CongressParty

हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button