हरियाणा में मानसून का चौथा लंबा ब्रेक, अब तीन-चार सितंबर को बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

प्रदेश के पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में आज कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : मानसून टर्फ हरियाणा से खिसककर तराई क्षेत्रों में पहुंच गया है। इससे पूरे प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 3-4 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इसके बाद प्रदेश में बारिश के आसार बनेंगे।

आज 27 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार को रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के केवल 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ समेत बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

अभी तक प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता अभी कम हुई है। मौसम विज्ञानी इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा की चेतावनी भी जारी कर रहे हैं। यह दिक्कत 30 अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान वर्षा कम होने पर अधिकतम तापमान भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में फिर से वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही इस बार सामान्य से कम वर्षा होने की चेतावनी जारी की थी। यदि ऐसा होता है उसका असर फसलों पर देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा में इस सीजन में यह मानसून का चौथा ब्रेक है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। एनसीआर के जिलों में इस बार सबसे अधिक बारिश हुई है, जबकि उत्तरी जिलों में बारिश सामान्य रही। दक्षिणी और मध्य हरियाणा में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है।

हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों की पहचान का काम शुरू किया

डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार अगस्त के अंत तक कमजोर मानसून की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। गर्म और आर्द्र हवाओं के कारण उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र का आंशिक असर सितंबर के पहले सप्ताह में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में देखने को मिल सकता है। इससे मानसून गतिविधियां दोबारा जोर पकड़ सकती हैं। मानसून अपने अंतिम चरण में एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में इसकी विदाई शुरू होने के आसार हैं।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसूनी गतिविधियां धीमी रहेंगी। उनके मुताबिक, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। हालांकि, उत्तरी हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, लेकिन अब मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने की संभावना बन रही है। इसके चलते राज्य में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ेंगी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल चार दिन और बढ़ी, 30 तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

#HaryanaWeather #Monsoon2026 #RainForecast #HaryanaRain #WeatherUpdate #MonsoonBreak #SeptemberRain #HaryanaNews #RainySeason #WeatherAlert #HaryanaClimate #MonsoonSeason #RainyDays #HaryanaUpdates #WeatherReport #NatureLovers #StayInformed #HaryanaLife #RainyVibes #ClimateChange

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top