हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल चार दिन और बढ़ी, 30 तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

Satyakhabarindia

‘सैद्धांतिक मंजूरी’ का कोई ठोस अर्थ नहीं है और यह महज जुबानी जमा-खर्च : नरेश शास्त्री

सत्य खबर हरियाणा

Safai Karmchari Strike : प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर प्रशासन के साथ टकराव के बीच नगर पालिका संघ ने सफाई कर्मचारी की हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी है। हड़ताल की अवधि आज समाप्त हो रही थी। प्रदेश भर के स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारी अब 30 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का ‘वननेस सेलिब्रेशन’, 39 राज्यों से जुटेंगे प्रतिनिधि
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का ‘वननेस सेलिब्रेशन’, 39 राज्यों से जुटेंगे प्रतिनिधि

नगर पालिका संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने बुधवार को फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चार दिन और बढ़ाकर 30 अगस्त तक करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सरकार के साथ हुई वार्ता विफल रहने और इसके बाद बातचीत का कोई नया निमंत्रण नहीं मिलने के कारण हड़ताल बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

शास्त्री ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी और आंदोलन को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही ‘सैद्धांतिक मंजूरी’ का कोई ठोस अर्थ नहीं है और यह महज जुबानी जमा-खर्च है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों के बयानों में भी एकरूपता नहीं है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार को भाजपा के 2014 के घोषणापत्र को लागू करना चाहिए। ठेकेदारी प्रथा पर सवाल उठाते हुए शास्त्री ने आरोप लगाया कि इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उनके अनुसार, ठेकेदार, अधिकारी और राजनेता अपने हित साधने में लगे हैं, जबकि प्रदेश के शहरों में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। इससे वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित

हरियाणा में बदल रहा मौसम, तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए गंदगी हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर ठोस निर्णय की मांग पर अड़े हुए हैं।

हड़ताल के दौरान कई स्थानों पर कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति भी बनी है। कुछ जगहों पर झड़प के बाद सफाई कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई थी।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाए जाने से प्रदेश के शहरों में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है।

#HaryanaStrike #SafaiKarmcharis #WorkersRights #LaborUnion #SocialJustice #PublicHealth #CleanlinessCampaign #Solidarity #ProtestForChange #HaryanaNews #WorkersSolidarity #CivicEngagement #CommunitySupport #StrikeAction #LaborMovement #HaryanaUpdates #EqualityForWorkers #Advocacy #SocialAwareness #ChangeMakers

आज 29 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top