Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

Haryana Weather: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी प्रदेशों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश चल रही है। बिहार में सैलाब ने 10 जिलों को घेर लिया है और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भी प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। 44 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी है।

बात हरियाणा की की जाए तो मौसम विभाग ने आज हरियाणा के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश की संभावना व्यक्त की है और कहां है कि हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है।

आज हरियाणा में मानसून पूरी तरह रहेगा मेहरबान, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए जम्मू कश्मीर लद्दाख और तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में आज बहुत तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भी अधिकांश इलाकों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

आज 9 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

हिमाचल में बारिश की वजह से हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई। पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में 395 सड़कें, 669 ट्रांसफॉर्मर और 529 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

वहीं, उत्तराखंड के धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर वाली 20 जगहों की पहचान की है जहां लोगों फंसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान की एक्सपर्ट टीम धराली में बादल फटने के बाद लापता 66 लोगों का पता लगाने में मदद कर रही है।

प्रधानमंत्री के 17 जुलाई के प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों के आस-पास मध्यम से उच्च स्तर की बाढ़ का खतरा है। इसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top