Haryana: कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब नजरें प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता पर

Satyakhabarindia

Haryana: मंगलवार देर रात हरियाणा में 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। शीर्ष नेतृत्व ने हर बार की तरह किसी भी गुट को नजरअंदाज नहीं किया है। हालांकि विधानसभा चुनाव की तरह दबदबा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ही रहा है। 32 में से 22 जिला अध्यक्ष हुड्डा गुट के बताए जा रहे हैं, जबकि सात सांसद कुमारी सैलजा, एक रणदीप सुरजेवाला और दो कैप्टन अजय यादव के समर्थक हैं। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष की अभी नियुक्ति नहीं की गई है। कांग्रेस के कुछ लोग दो नावों में सवार हैं। कम से कम तीन ऐसे नेता जिला अध्यक्ष बने हैं जो हुड्डा और शैलजा दोनों गुटों से सामंजस्य स्थापित कर चल रहे हैं। कांग्रेस ने 11 साल बाद हरियाणा में पार्टी का संगठन खड़ा किया है।

अब नजरें प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी लीडर पर

हरियाणा कांग्रेस में संगठन गठन के साथ अब अगले चरण में प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेता का फैसला होना बाकी है। सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय भी जल्दी होगा और संभव है कि दोनों पदों पर गुटों का संतुलन साधा जाए। इस लिस्ट के जरिए हाईकमान ने एक संदेश देने की कोशिश की है कि संगठन अब ठप्प नहीं रहेगा और फैसले दिल्ली से होंगे, लेकिन स्थानीय समीकरण को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सवाल यह है कि क्या यह संतुलन 2029 तक कायम रहेगा या फिर अंदरूनी खींचतान फिर सिर उठाएगी।

जींद से विकास का महाअभियान, हरियाणा को मिलेगी हजारों करोड़ों की सौगात

Haryana: कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब नजरें प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता पर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अंबाला कैंट में परविंदर परी, अंबाला सिटी में पवन अग्रवाल, अंबाला ग्रामीण में दुष्यंत चौहान, भिवानी ग्रामीण में बंसीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी शहर में प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी में सुशील धानक, फरीदाबाद में बलजीत कौशिक, फतेहाबाद में अरविंद शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण में वर्धन यादव, शहरी में पंकज डावर, हिसार ग्रामीण से अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, हिसार शहरी में बजरंग दास गर्ग, झज्जर में संजय यादव, जींद में रिषी पाल, कैथल में रामचंद्र गुर्जर, करनाल ग्रामीण में राजेश वैद्य, करनाल शहरी में पराग गाबा, कुरुक्षेत्र में मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ में सत्यवीर यादव, मेवात (नूंह) में शाहिदा खान, पलवल में नेत्रपाल अधाना, पंचकूला में संजय राणा, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी ग्रामीण में सुभाष चंद चावड़ी, रेवाड़ी शहरी में प्रवीण चौधरी, रोहतक ग्रामीण में बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी में कुलदीप सिंह, सिरसा में संतोष बेनीवाल, सोनीपत ग्रामीण में संजीव कुमार दहिया, सोनीपत शहरी में कमल दीवान, यमुनानगर ग्रामीण में नरपाल सिंह और यमुनानगर शहरी में देवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चार शूटरों में एक नाबालिग शामिल

सिरसा से संतोष बेनिवाल इकलौती महिला प्रधान

शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी सूची में संतोष बेनीवाल एकमात्र महिला हैं। उन्हें सिरसा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेवात के शाहिदा खान एकमात्र मुस्लिम नेता को जिले की कमान दी गई है।

विधानसभा चुनाव हारे चार उम्मीदवार बने जिला प्रधान

साल 2024 में विधानसभा चुनाव हार चुके चार नेताओं को भी जिला प्रधान बनाया गया है। इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी हैं जो अंबाला कैंट से चुनाव लड़े थे। भिवानी ग्रामीण के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम सीट से अपनी चचेरी बहन श्रुति चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुरुग्राम ग्रामीण के प्रधान वर्धन यादव ने बादशाहपुर सीट से चुनाव लड़ा था और कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान मेवा सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मेवाराम पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के लिए आसान नहीं होगा हरियाणा कांग्रेस से गुटबाजी को खत्म करना, खुलकर नजर आ रही गुटबाजी

सोशल इंजीनियरिंग का भी रखा ख्याल

कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का भी रंग दिखा है। इसमें दस ओबीसी, पांच एससी, छह जाट, तीन वैश्य, दो ब्राह्मण, दो राजपूत, दो पंजाबी, एक मुस्लिम और एक सिख समुदाय से है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top