जीवन कुंडू मामले में अल्टीमेटम अवधि खत्म होने के बाद खाप और किसान यूनियनों ने किया टोल जाम

Satyakhabarindia

टोल जम के कारण टोल पर लगी वाहनों की लंबी लाइन, किसानों और खाप नेताओं ने किया प्रदर्शन

सत्य खबर हरियाणा

Toll plaza blocked : हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू मामले में अल्टीमेटम अवधि खत्म होने के बाद खाप पंचायतों, किसान संगठनों और ग्रामीणों के आर-पार की लड़ाई के ऐलान के बाद शुक्रवार को सिरसा-दिल्ली हाईवे पर रामायण टोल पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टोल जाम की टाइमिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखी गई। चेतावनी दी गई है कि हिसार के सभी मुख्य राजमार्गों और टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। इसके इलवा हिसार जिले में हिसार-सिरसा हाईवे पर लांधड़ी टोल, अग्रोहा और रामायण टोल पर प्रदर्शन किया गया है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी टोल की लेन के बीचों-बीच दरी बिछाकर बैठ गई।

भाजपा ने 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

हिसार में चौधरीवास टोल प्लाजा को खुलवाने की कोशिश पुलिस ने की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी जाम ना खोलने पर अड़े रहे। जींद में खटकड़ टोल प्लाजा पर जीवन हत्याकांड के आरोपी रमेश अत्री और अन्य की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे भी बद्दोवाल टोल पर बंद कर दिया गया, जिससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

खाप पंचायतों और किसान यूनियनों द्वारा पुलिस को दिए गए 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था।

जीवन कुंडू मामले में एक मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी भी पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि वो भी जल्द पकड़ में आ जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हिसार के मार्गदर्शन में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जो हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

सूर्य नगर में घटित मामले में हिसार पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर भागकर कानून की कार्रवाई से बचने का प्रयास न कर सके। पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर की हरियाणा और पंजाब की राज्यपालों से मुलाकात

हिसार में इस मामले को लेकर चल रहे धरने पर किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मामले में 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है और उसके निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। पीड़ित परिवार की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से रोजगार उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन किया गया है।

सूर्यनगर इलाके में 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे डेयरी संचालक जीवन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया था। जीवन बाइक पर ट्रॉली लगाकर गोबर डालने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के करीब 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जीवन को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था। वह रोजाना गोबर लेकर रेलवे लाइन के पास डालने जाता था। इसी बात को लेकर रमेश से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले जीवन अपनी डेयरी में खोर (हौद) बनवा रहा था। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी अमन पर बरछी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ

यह मामला अब पुलिस के लिए एक बड़ी सिरदर्दी का कारण बन गया है। पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में छह लोगों के गिरफ्तारी को किसान यूनियनों और खाप नेताओं ने खारिज कर दिया है।

#HaryanaNews #HisarUpdates #JeevanKunduCase #CrimeReport #LawEnforcement #JusticeServed #Arrested #GajjuPandit #BreakingNews #LocalNews #SafetyFirst #CommunityWatch #PoliceAction #CriminalInvestigation #PublicSafety #LegalSystem #Accountability #CrimePrevention #NewsAlert #CurrentAffairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top