Kiran Chaudhary: चौधरी बंसीलाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से ही उनको विकास पुरुष के नाम से जानते हैं

Satyakhabarindia

हरियाणा: राज्यसभा सांसद Kiran Chaudhary ने मंगलवार को चौधरी बंसीलाल की 99वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव गोलागढ़ पहुंचकर उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया। अपने संबोधन में सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल का हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में नाम है।

Kiran Chaudhary: चौधरी बंसीलाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से ही उनको विकास पुरुष के नाम से जानते हैं

निशानदेही के दौरान पुलिस से हाथ छुड़ाकर पुल से कुदा बदमाश, घायल

वे 36 बिरादरी के नेता थे। गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कल्याणकारी योजनाएं लागू कर किसानों और गरीबों की कायाकल्प की। उनके द्वारा भिवानी के रेतीले क्षेत्र में स्थापित की गई लिफ्ट इरीगेशन सिस्टम की पूरे भारत में सराहना हुई। चौधरी बंसीलाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वे हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि रेल, विदेश और रक्षा मंत्रालय में चौधरी बंसीलाल का नाम और प्रतिमा देखकर बेहद खुशी होती है।

Kiran Chaudhary: चौधरी बंसीलाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से ही उनको विकास पुरुष के नाम से जानते हैं

इनेलो ने बीजेपी सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण करने की चाल पर उठाए गंभीर सवाल

चौधरी बंसी लाल का विदेशों में भी नाम है। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेशभर में नहरों और सड़कों का जाल बिछाया। उन्होंने प्रदेश को एक समान रूप से देखा। प्रदेश भर में बिजली और पानी पहुंचाने का काम किया। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते ही उनको विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।

Kiran Chaudhary: चौधरी बंसीलाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से ही उनको विकास पुरुष के नाम से जानते हैं

गर्भावस्था के दौरान छुट्टी मांगने पर छुट्टी देने की जगह नौकरी समाप्त करना उचित नहीं : हाईकोर्ट

राज्यसभा सांसद ने कहा कि महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए हल्के में विकास कार्य करवा रहीं हैं। स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल द्वारा पूरे प्रदेश भर में बनवाए गए पंप हाउस, नहर, माइनर और भिवानी के लिफ्ट इरीगेशन सिस्टम का श्रुति चौधरी करोड़ों रुपए की लागत से जीर्णोद्धार करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि हल्का तोशाम में विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। तोशाम हल्के को एक आदर्श हल्के के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे गोलागढ़ और इस इलाके की जनता को नमन करती हैं कि उन्होंने उनका संघर्ष के समय में साथ दिया, वे अपने इलाके को कभी नहीं भूल सकती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top