Kiran Chaudhary: पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाएं हुई मजबूत

Satyakhabarindia

हरियाणा के तोशाम क्षेत्र के आलमपुर गांव में राज्यसभा सांसद Kiran Chaudhary की अगुवाई में लगभग 30 गांवों के सरपंच और ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह श्योराण सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद किरण चौधरी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया और उन्हें सम्मान देने का आश्वासन दिया।

सांसद किरण चौधरी का संदेश

अपने संबोधन में किरण चौधरी ने कहा कि सभी शामिल हुए सरपंच, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए सदस्य सरकार के सहयोगी बनकर गांवों के विकास की गति को आगे बढ़ाएं। सांसद ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाएं मजबूत हुई हैं और सरकार का मानना है कि गांव हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं।

निशानदेही के दौरान पुलिस से हाथ छुड़ाकर पुल से कुदा बदमाश, घायल

Kiran Chaudhary: पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाएं हुई मजबूत

गांव और लोकतंत्र का सशक्तिकरण

किरण चौधरी ने आगे कहा कि जब गांव मजबूत होंगे, तभी देश मजबूत होगा। पंचायतों के सशक्त होने से ही लोकतंत्र जीवंत बनता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मिलकर अपने गांवों का समान्य विकास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करें। सांसद ने यह भी कहा कि विकसित भारत की यात्रा में गांवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और जब गांव विकसित होंगे, तो प्रदेश और देश भी विकसित होंगे।

इनेलो ने बीजेपी सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण करने की चाल पर उठाए गंभीर सवाल

वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को 2047 से पहले पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। नए शामिल हुए जनप्रतिनिधियों का यह कदम न केवल भाजपा की ग्रामीण पकड़ को मजबूत करेगा, बल्कि गांवों के विकास और पंचायतों के सशक्तिकरण में भी सहायक होगा।

गर्भावस्था के दौरान छुट्टी मांगने पर छुट्टी देने की जगह नौकरी समाप्त करना उचित नहीं : हाईकोर्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top