महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा पर लगे भाई-भतीजावाद के आरोप
सत्य खबर हरियाणा
Women kite competition : 15 अगस्त को दिल्ली में आयोजित महिला कांग्रेस की पतंगबाजी प्रतियोगिता कांग्रेस के जी का जंजाल बन गई है। इस प्रतियोगिता के कारण महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर दीपिका राव का पद चला गया। उनकी गलती केवल यह थी कि उन्होंने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को प्रतियोगिता से पहले किया गया अपना वायदा निभाने के लिए कहा था।

दीपिका राव ने सोशल मीडिया पर वीडियो में अपने राष्ट्रीय कोर्डिनेटर के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, मैं अपने राष्ट्रीय कोर्डिनेटर के पद से इस्तीफा देती हूं, क्योंकि यह गुलामी की जिंदगी न मैंने पहले जी है और न ही मैं आगे जी सकती हूं।
उन्होंने अलका लांबा को कहा, मैडम आप राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी। यह देश के किसान की, गरीब की बेटी हैं, पर किसी लालची की बेटी नहीं हैं और किसी पार्टी की नहीं हैं। यह तरीका गलत था कि इंदिरा भवन बुलाकर 5 घंटे बिना पानी की बोतल दिए आपने बेटियों को गर्मी में खड़ा रखा और राहुल गांधी के आने पर अपने महकमे की चार लड़कियां खड़ीं कर दीं जो आपकी रिश्तेदार थीं उन्हें आगे कर के हमारी सारी बेटियों को पीछे कर दिया।
दीपिका राव ने आगे कहा, अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो किसी भी बेटी या उसके परिजनों से पूछ लेना मैं न पहले झूठ बोलती थी और न आज पद के लिए झूठ बोलेगी। मैं यह पद उन बेटियों के लिए कुर्बान करती हूं जिनके साथ नाइंसाफी हुई है। उनको दिहाड़ी का मजदूर बनाकर रख दिया। वो तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी।
दीपिका यादव ने एक लड़की का वीडियो भी शेयर किया जिसने पतंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। दीपिका ने बताया, हरियाणा से चुनी गई बेटी काजल पतंग प्रतियोगिता में 15 अगस्त को अपने परिवार के साथ दिल्ली इंदिरा भवन अपना सम्मान लेने पहुंची जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उसकी पेटिंग और उसकी कला का मजाक बना दिया।
दीपिका ने पूछा, बेइज्जती करने के लिए बुलाया था क्या? अगर आपसे अपनी ही दी हुई जुबान नहीं संभलती तो नेशनल लेवल पर ऐसे बोल वचन क्यों देती हो? हरियाणा की बेटी देश की शान है। उस दिन बेटियों को सिवाय बेइज्जत करने के कुछ नहीं किया।
कांग्रेस के महिला कोर्डिनेटर के पद को छोड़ने के बाद दीपिका ने विश्व यादव परिषद का दामन थाम लिया है। दीपिका यादव को इसका राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और उनकी टीम पर प्रतियोगिता के विजेता चुनने में भाई-भतीजावाद का आरोप लगा है। दीपिका राव ने कहा, महिला कांग्रेस ने मेरी पतंग मेरी पहचान को मजाक बना कर रख दिया। बेटियों को इतनी दूर से बुलाकर इनाम के नाम पर सिर्फ जलील किया गया। उनके पैसे खा गए। सारा दिन धूप में खड़े होकर बेटियां खाली हाथ गई। गलत को गलत कहना सीखो वरना कैसी आजादी। उन्होंने वीडियो में कहा, एक तरफ आप बेटियों की उड़ान और पहचान की बात करते हो। पतंग प्रतियोगिता में मेरे 30 बच्चों में से 3 बच्चे सेलेक्ट हुए हैं।
धारूहेड़ा निवासी सीए की छात्रा काजल ने 7:36 सेकंड का वीडियो जारी किया है। जिसमें महिला कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित पतंग प्रतियोगिता और उसे लेकर हुए विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। कहीं हिंदी तो कहीं अंग्रेजी में अपनी बात रखते हुए कालज कह रही है। प्रतियोगिता में उसे केवल पेटिंग देखने के लिए बुलाया गया था। पुरस्कार देने के लिए पहले से ही सब कुछ फाइनल हो चुका था। राहुल गांधी के आने से पहले 3 लड़कियों को दरवाजे पर बुलाया और हमें लॉक कर दिया।
इस मामले में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी पहले ही प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार के विवाद को खारिज कर चुकी है। पैसे के मामले में उन्होंने कहा कि था प्रतिभागियों के पैसे उनके पते पर घर पहुंच जाएंगे।
#HaryanaPolitics #MahilaCongress #KiteFlyingCompetition #CongressParty #PoliticalControversy #WomenEmpowerment #PoliticalEvents #HaryanaNews #CongressStruggles #KiteFestival #PoliticalSatire #WomenInPolitics #HaryanaCulture #PoliticalDebate #CongressChallenges #KiteFlying #WomenLeadership #PoliticalHumor #HaryanaUpdates #CongressIssues