हरियाणा में रिश्वतखोरों पर बड़ा प्रहार : एक दिन में रिश्वत के तीन मामलों में चार की गिरफ्तारी, 1 फरार

Satyakhabarindia

पानीपत, करनाल और नूंह में हुई एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड

सत्य खबर हरियाणा

Anti Corruption Bureau : मंगलवार को हरियाणा स्टेट विजिलेंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारी और दो प्राइवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

नायब सैनी : सादगी बनी सबसे बड़ी पहचान, जनता के भरोसे को मजबूत करने की कवायद

पानीपत में पटवारी और सहयोगी गिरफ्तार

छह दिन से चल रही पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के बीच पानीपत में एक पटवारी रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। पटवारी के साथ उसके सहायक को भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दबोचा है।
एसीबी के मुताबिक पटवारी ने इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 35 हजार मांगे थे। अब 20 हजार रुपए लेते पकड़ा है। दिलचस्प है कि पटवारी ने हवाला दिया था कि वैसे तो स्ट्राइक चल रही है, लेकिन रकम मिल जाएगी तो चुपके से काम कर देगा। मंगलवार को हड़ताल में शामिल न होने को लेकर भी उसने बहाना बनाया था कि कोर्ट में तारीख पर जाना है। इसके बाद वह और उसका सहयोगी रिश्वत लेने HSVP कार्यालय पहुंच गए, जहां एसीबी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पटवारी की पहचान सुभाष निवासी गढ़ी बेसिक के तौर पर हुई, जबकि उसका सहयोगी उस्मान गांव अधमी का रहने वाला है।

कांग्रेस के गले की फांस बनी महिला कांग्रेस की पतंगबाजी प्रतियोगिता

पंचायत की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाला गिरफ्तार

हरियाणा राज्य चौकसी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल जिले में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की बकाया राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले एक निजी व्यक्ति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव निवासी गांव रिसालवा, तहसील असंध, जिला करनाल के रूप में हुई है। मामले में ग्राम पंचायत रिसालवा के पंचायत सचिव सुखबीर की भी संलिप्तता सामने आई है, जो फिलहाल फरार है।
शिकायतकर्ता की फर्म द्वारा ग्राम रिसालवा में सामान्य चौपाल की चारदीवारी के निर्माण का कार्य किया गया था। इस कार्य की कुल भुगतान राशि ₹5,16,800 थी। आरोप है कि उक्त भुगतान के चेक जारी करने के बदले आरोपी राजीव ने शिकायतकर्ता से कुल राशि का 15 प्रतिशत कमीशन, यानी ₹75,000 की अवैध रिश्वत, की मांग की थी। आरोप है कि यह राशि ग्राम पंचायत के सरपंच तथा पंचायत सचिव सुखबीर के नाम पर मांगी गई थी।

नूंह में सेवादार गिरफ्तार

दीपेंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल फंस गए कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र खेमे के ब्राह्मण नेताओं ने कुलदीप शर्मा के खिलाफ संभाला मोर्चा

पेंशन बनवाने के नाम पर 9 हजार की रिश्वत लेते समाज कल्याण विभाग के सेवादार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि समाज कल्याण विभाग का सेवादार पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपना जाल बिछाया और सेवादार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो इस बात की जांच कर रही है कि इस मामले में रिश्वत की राशि किसी अन्य कर्मचारियों को भी दी जानी थी या सेवादार के पास ही रहनी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो का कहना है कि अगर किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी का नाम आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

#HaryanaNews #CorruptionCrackdown #BriberyCases #AntiCorruption #JusticeForAll #HaryanaPolice #Accountability #Transparency #FightCorruption #LawEnforcement #CrimeNews #PublicIntegrity #HaryanaUpdates #CorruptionAwareness #EthicalGovernance #CivicResponsibility #IntegrityMatters #SocialJustice #HaryanaGovernment #BribeFreeIndia

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top