अब 30 सितंबर तक मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां होगी दर्ज, 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन
सत्य खबर हरियाणा
Haryana SIR : भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में फिर से बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितम्बर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्तूबर तक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवम्बर को होगा। इससे पहले कल दावे और आपत्तियों का आखिरी दिन था। अभी करीब आधे दावे और आपत्तियां आने के कारण तारीख बढ़ाने का फैसला किया गया है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए, श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करवा सके हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोग कार्य कर रहा है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
अभी तक कुल 87,262 फॉर्म नंबर 6 प्राप्त हुए हैं। 6167 फॉर्म नंबर 7 व 79246 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 41,59,707 नोटिस जारी किए गए हैं जबकि 21,98,288 आपत्तियों का निपटारा किया गया है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।
#HaryanaUpdates #NoticeResolution #DeadlineExtended #GovernmentNews #HaryanaGovernment #PublicService #CommunityEngagement #LocalNews #HaryanaProgress #CivicResponsibility #CitizenAwareness #AdministrativeUpdates #HaryanaDevelopment #SocialImpact #PolicyChanges #PublicNotices #HaryanaState #CommunitySupport #CivicEngagement #HaryanaNews