आज से 2 दिन हरियाणा में बारिश की संभावना, हरियाणा के आठ जिलों में सूखे के हालात

Satyakhabarindia

सितंबर के आखिर तक चलेगा मानसून का सीजन लेकिन बारिश कम

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : आज सुबह से हरियाणा में काफी इलाके में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, पटियाला, बरेली, लखनऊ, पश्चिमी झारखंड तथा इससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। इसके बाद यह दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर बंगाल की ओर बढ़ रही है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा पश्चिमी झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक फैली हुई है।

उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन आकार ले रहा है। इसके अलावा मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अमृतसर, नजीबाबाद और फतेहगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस मौसमी बदलाव से 21 अगस्त की रात से 23 अगस्त के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ नहीं बनी सफाई कर्मचारियों की बात

इस बार का दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में असंतुलित रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, वर्तमान मानसून सत्र (1 जून से 20 अगस्त) के दौरान हरियाणा में बारिश का वितरण बेहद असंतुलित रहा है। राज्य में कुल वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। 1 जून से 20 अगस्त के बीच प्रदेश में औसतन 254.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 307.6 मिमी रहता है।

आईएमडी के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसूनी बारिश कुछ जिलों में अच्छी तो कुछ जिलों में कम हुई है। अक्सर सीजन में ऐसा देखा जाता है। इस बार पहले की तुलना में हरियाणा में मानसून कमजोर रहा है। इस कारण भी ऐसा देखने को मिला। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून सितंबर के आखिर तक चलेगा।

22 में से आठ जिलों में सूखाग्रस्त हालात

इस मानसूनी सीजन में बारिश के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि राज्य के 22 में से 8 जिलों में सूखाग्रस्त हालात बने हुए हैं। इनमें जींद 52% कमी, अंबाला में 51% कमी, कैथल में 49%, सिरसा में 47%, पंचकूला 44%, रोहतक में 36%, करनाल में 33% और सोनीपत में 27% बारिश की कमी शामिल हैं। जींद में सामान्य 276.4 मिमी के मुकाबले महज 133.9 मिमी और अंबाला में सामान्य 606.1 मिमी के मुकाबले मात्र 298.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पलवल में दो लड़कियों को मंदिर में शिवजी पर जल चढ़ाने से रोका

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

वहीं दूसरी ओर, भिवानी में सामान्य से 22% अधिक (260.2 मिमी), कुरुक्षेत्र में 19% अधिक (342.1 मिमी) और पलवल में 17% अधिक (330.8 मिमी) वर्षा दर्ज हुई है। वहीं, यमुनानगर (564.1 मिमी), गुरुग्राम (341.7 मिमी), फरीदाबाद (365.5 मिमी) और नूंह (329.9 मिमी) में वर्षा की स्थिति सामान्य के करीब बनी हुई है। उत्तरी व मध्य हरियाणा के कृषि प्रधान जिलों में 50% तक बारिश की कमी के कारण धान और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई का संकट गहरा गया है, जिससे किसानों पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 21 अगस्त की रात से मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ने वाली हैं। 21 से 23 अगस्त के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने, गर्जना होने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। दिन का तापमान थोड़ा गिरेगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 24 अगस्त के बाद मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तलहटी की तरफ खिसक जाएगी। इसके असर से राज्य में बारिश की गतिविधियां थमेंगी और मौसम केवल परिवर्तनशील बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में 99.5 मिमी और यमुनानगर में 66.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा पंचकूला में 17.0 मिमी, गुरुग्राम में 11.0 मिमी, फरीदाबाद में 9.5 मिमी और कैथल में 3.0 मिमी बारिश हुई।

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी : प्रदेश प्रभारी के सामने भिड़े दो विधायक

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार हिसार प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है। गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और यमुनानगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.5 डिग्री रहा।

#HaryanaWeather #RainForecast #DroughtConditions #WeatherUpdate #HaryanaNews #Monsoon2026 #ClimateChange #AgricultureImpact #RainyDays #WeatherAlert #DistrictUpdates #HaryanaAgriculture #NatureNews #RainySeason #WeatherWatch #HaryanaLife #EnvironmentalIssues #SustainableFarming #WeatherPatterns #HaryanaCommunity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top