ट्रेनिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, 2015 में हुआ था सेना में भर्ती
सत्य खबर हरियाणा
Charkhi Dadri Soldier Martyr : गांव कासनी निवासी भारतीय सेना के हवलदार रवि प्रकाश पुत्र कृष्ण सांगवान बेंगलुरु में ट्रेनिंग के दौरान शहीद हो गए। मंगलवार सुबह फिजिकल एक्टिविटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रवि प्रकाश वर्तमान में 54 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) बटालियन में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग कश्मीर में थी। शहादत की सूचना मिलते ही गांव कासनी में शोक की लहर दौड़ गई।

हवलदार रवि प्रकाश वर्तमान में 54 राष्ट्रीय राइफल्स (54 RR) बटालियन में तैनात थे और उनकी ड्यूटी कश्मीर में थी। वर्ष 2015 में वह मद्रास-16 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह फिलहाल सेना में हवलदार की ट्रेनिंग के सिलसिले में बैंगलौर में थे। मंगलवार सुबह फिजिकल एक्टिविटी के दौरान वह शहीद हो गए।
8 साल के बेटे के पिता
हवलदार रवि प्रकाश के परिवार में उनकी पत्नी और 8 वर्षीय बेटा देव सांगवान है। जवान की शहादत की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं गांव में हर कोई गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि रवि प्रकाश मिलनसार स्वभाव के थे और देश सेवा को लेकर हमेशा गर्व महसूस करते थे।
सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
सेना की ओर से जवान के पार्थिव शरीर को गांव कासनी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देर शाम तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2 माह पहले घर से डयूटी पर गया था
रवि प्रकाश के पिता के अनुसार 2 माह पहले ही घर से ड्यूटी पर गया था। फिलहाल वह बेंगलौर में हवलदार प्रमोशन कोर्स कर रहा था। आज सुबह पीटी परेड के दोरान हार्ट फेल होने से देहांत हो गया है।
2015 में भारतीय सेना में हुआ था भर्ती
रविप्रकाश सन 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, जो शादीशुदा है। इसका लड़का देव उम्र 8 वर्ष है। उनकी पत्नी सुनीता ग्रहणी है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं तथा इनकी मां नीलम गृहणी है। बड़ा भाई दिनेश भी खेती बाड़ी करता है। इसकी बड़ी बहन प्रीति शादीशुदा है।
#Haryana #CharkhiDadri #Martyr #IndianArmy #BraveSoldier #Bengaluru #Tribute #NationalPride #Hero #Sacrifice #RememberingOurHeroes #Courage #Patriotism #IndianSoldiers #DefenseForces #InMemoriam #Respect #Honor #MilitaryFamily #UnityInDiversity #India