सत्य खबर, चंडीगढ़।
Holiday declared on 21st in Haryana schools, know why
हरियाणा में 21 अक्टूबर (शनिवार) को स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर 17 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑर्डर जारी कर दिए हैं। ऑर्डर में कहा गया है कि 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा ग्रुप-D के पदों की भर्ती के लिए CET एग्जाम आयोजित किया गया है।
Also Read: स्मार्ट सिटी का वादा करने वालों ने शहर को बनाया कचरा सिटी : पंकज डावर
HSSC की ओर से सूबे के 17 जिलों में एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिले शामिल है।