new girlfriend of rapper Honey Singh
सत्य खबर , मुंबई। रैपर हनी सिंह को एक बार फिर प्यार हो गया है। हाल ही में उन्हें अपनी लेडी लव के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल हनी अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ दिल्ली के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वो पूरे समय टीना का हाथ थामे नजर आए।
हनी ने किया रिश्ते को ऑफिशियल
हनी गर्लफ्रेंड टीना के साथ पब्लिकली पहली बार दिखे, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इवेंट में हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में दिखे। वहीं टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान टीना के हैंडबैग को यूजर्स ने नोटिस किया, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।new girlfriend of rapper Honey Singh
Also check these links:
क्या आप भी है प्रदूषण से हैं परेशान? ये तीन पौधे करेंगे air purifier का काम!
दुल्हन करती रही दूल्हे का घंटों इंतजार, बारात लेकर निकला दूल्हा बैठा रहा धरने पर
ई गर्लफ्रेंड के लिए दिल से बधाई- यूजर्स
हनी और टीना को साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘वाह भाई आपके ही मजे हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए दिल से बधाई।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।’
2011 में हुई थी हनी की पहली शादी
हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में हुई थी। 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग करने से पहले ही शादी कर ली। हनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद शालिनी से शादी की थी।
2021 में हुआ था हनी का पहली पत्नी से तलाक
हनी सिंह ने साल 2021 में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक का एलान किया था। इस दौरान शालिनी ने हनी और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हनी सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की थी। इस लड़ाई के बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार अलग हो गए थे। रैपर की पत्नी का कहना था कि उनके साथ जानवर की तरह व्यवहार किया गया। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया था। इसके बाद शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए मुआवजा की मांग की थी।new girlfriend of rapper Honey Singh
Aluminum recycling regulations Aluminium scrap processing techniques Metal recycling and reclamation