delhi mcd election update
सत्य खबर , नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 124 सीटों पर जीत दर्ज की है। 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। जानिए चुनाव से जुड़ा सबसे तेज अपडेट…delhi mcd election update
बहुमत के करीब आप
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 124 सीटों पर जीत दर्ज की है। 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार जीत के बाद
करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार समर्थकों के बीच। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। मतगणना केंद्र के बाहर।
गांधी नगर वार्ड नंबर 212 भाजपा की प्रिया कंबोज ने जीत दर्ज की।
करोल बाग के टैंक रोड रेगर पूरा से वार्ड नंबर 83 की आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला गौतम जीत के बाद जश्न मनाते समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र के बाहर।
आप ने 121 सीट और भाजपा ने 97 पर कब्जा किया
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 121 सीटों पर जीत दर्ज की है। 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।
Also check these links:
क्या आप भी है प्रदूषण से हैं परेशान? ये तीन पौधे करेंगे air purifier का काम!
दुल्हन करती रही दूल्हे का घंटों इंतजार, बारात लेकर निकला दूल्हा बैठा रहा धरने पर
इटली के दंपति ने भारत में मनाई अपनी शादी की 40वीं सालगिरह… ताजमहल में लिए सात फेरे देखिए तस्वीरें
बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला: राघव चड्ढा
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे। आज दिल्ली ने उस ‘कीचर’ का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी. हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।
119 सीटों पर आप की जीत
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 119 सीटों पर जीत दर्ज की है। 96 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, दो सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।
आप कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में जश्न में डूबे
आप कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में नृत्य करते हैं और जश्न मना रहे हैं। मिनी केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचा है।delhi mcd election update
‘भाजपा ने मुद्दों पर अच्छी तरह से चुनाव लड़ा और आप के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया’
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने मुद्दों पर अच्छी तरह से चुनाव लड़ा और आप के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को 20 और आप को 230 सीटें मिलेंगी। यह कांटे की टक्कर है। चुनावी नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। अंतिम नतीजे आना बाकी लेकिन भाजपा को बहुमत की उम्मीद है।
Scrap aluminium remelting Aluminium recycling reliability Scrap metal reprocessing facility