सत्य खबर, कैथल। Husband missing leaving wife and daughters abroad
हरियाणा के कैथल में एक कॉलोनी से विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसका पति एक साल पहले ही विदेश गया था और वह वहीं रह रहा है। विवाहिता की चार बेटियां भी हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना में दी गई शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पास दो बेटे व एक बेटी है। उसके सभी बच्चे विवाहित हैं। उसके बड़े बेटे की शादी करीब 10 साल पहले पंजाब के पटियाला जिले के एक गांव में हुई थी। बेटे के पास 4 बेटियां हैं। उसका बेटा पिछले एक साल से विदेश गया है। 16 अगस्त को उसकी पुत्र वधु सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताएं कहीं चली गई।
Also Read:पूरे प्रदेश में बिजली का बुरा हाल, 4 से 8 घंटे लग रहे हैं पावर कट : अनुराग ढांडा
उसके बाद एक सप्ताह तक उन्हें यह अनुमान था कि वह किसी रिश्तेदारी में गई है। परंतु फिर भी उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद अब शिकायत दी है। उसे शक है कि उसकी पुत्रवधु को किसी अज्ञात व्यक्ति ने छुपा कर रखा है। इसलिए उसकी पुत्रवधु की जल्द ही तलाश की जाए।शहर थाना के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि विवाहिता की सास की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। आगामी जांच की जा रही है। उसे ढूंढने के लिए भी प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।