सत्य खबर रोहतक : If you can’t guard the law then don’t broker the government Gurnam Chadhuni – Jaihind
जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद मंगलवार को रोहतक जिला कोर्ट में पहरावर को जमीन पर से प्रशासन का कब्ज़ा छुडवाने और समाज को दिलवाने के लिए केस में पेश हुए | वही पीजीआई में बाहरी लोगों के भर्ती करवाने का विरोध करने पर भी उन पर दर्ज एक और केस में कोर्ट में पेश हुए |
नवीन जयहिंद ने दर्ज केसों पर कहा कि जमीन समाज को मिल चुकी है अब इस तरह के केस से सिर्फ सरकार परेशान करने की कोशिश कर रही है | अब तक उन पर दर्जनों केस हो चुके है लेकिन जनता और समाज के लिए वे हमेशा आगे खड़े रहेंगे और एक हजार केस भी हो जाये तो पीछे हटने वाले नही है | इस जमीन पर अस्पताल , स्कूल, कॉलेज और खेल का मैदान बनेंगे जिसमे 36 बिरादरी का लोगों के बच्चे पढने -खेलने और सभी लोगों का इलाज होगा |
वही हरियाणा में नौकरियों पर पहला अधिकार हरियाणा के युवाओं का है| आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है ऐसे में बाहरी लोगों को भर्ती करना प्रदेश की जनता के साथ धोखा है | अगर जनता की आवाज उठाने के लिए उन पर एक दर्जन केस भी हुए तो वे पीछे नहीं हटेंगे |
वही पत्रकारों द्वारा गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा SYL पर दिए बयान पर नवीन जयहिंद ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी न सिर्फ हरियाणा के किसानों का विरोध कर रहे है बल्कि सुप्रीम कोर्ट और संविधान का भी विरोध कर रहे है | उन्हने उम्मीद नही थी कि अपने आप को किसान नेता कहने वाले किसानों की समस्या ही नहीं जानते है | हरियाणा के किसानों की 10 लाख एकड़ बंजर जमीन SYL के पानी का इन्तजार कर रही ।
Also Read: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिया अम्बाला छावनी को मल्टी लेवल पार्किंग का तोहफा
जिस पर प्रदेश के किसान 40 लाख टन अनाज उगा सकते है। 60 प्रतिशत जनता अशुद्ध पानी पी रही है और प्रदेश के माता-बहनें कई तरह की बिमारियों की शिकार हो रही है | गावों में भूमिगत जल कई सौ फीट निचे जा चुका है | SYL का विरोध करने करने वाले वाले न सिर्फ हरियाणा के विरोधी है बल्कि प्रदेश के किसानों , संविधान – सुप्रीम कोर्ट के भी विरोधी है | अगर गुरनाम चढूनी कानून की रखवाली नहीं कर सकते है तो सरकार की दलाली का भी काम न करें | वही बढ़ते प्रदूषण पर भी नवीन जयहिंद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को अपने स्वास्थ्य का ध्यान खुद रखना होगा, सरकार के भरोसे न रहे | अच्छा खाए और अच्छी मेहनत कर अपने फेफड़ों को मजबूत बनायें |