youth killed the rat police did FIR in Badaun
सत्यखबर, बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने चूहे को मारा। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे करीब 10 घंटे तक की पूछताछ की। विकेंद्र सिंह, पशु प्रेमी और पीएफ संस्था के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने पुलिस में FIR दर्ज करवाई। उनका कहना है- आरोपी मनोज एक पुलिया के पास चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में डुबा रहा था। मना करने पर उसने चूहे को नाले में फेंक दिया। फिर उसे धागे के सहारे बाहर खींचा और फिर से नाले में फेंका। वह ऐसा तब तक करता रहा, जब तक चूहा मर नहीं गया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी पर कार्रवाई की गई। मामला पशु क्रूरता से जुड़ा है, इसलिए शव का पोस्टमॉर्टम होना जरूरी है। इसका खर्च शिकायतकर्ता ही उठा रहा है।youth killed the rat police did FIR in Badaun
चूहों को भगाने के लिए आप नेचुरल तरीका अपनाएं
चूहों को घर में घुसने से रोकने के लिए घर के बाहर पुदीना या लौंग का तेल डालें। साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च या लौंग घर के बाहर फैला सकते हैं। घर में अगर बच्चे हैं तो लाल मिर्च और काली मिर्च डालते वक्त सावधानी बरतें। पुदीना और मिर्च के बीज घर के बाहर लगा सकते हैं। इन पौधों की खुशबू चूहों को पसंद नहीं आती है, जिससे वो घर पर नहीं आएंगे। चूहों को पेपरमिंट की गंध बर्दाश्त नहीं है। एक रूई में पेपरमिंट लगाकर चूहों के घूमने की जगह पर रख दें। वो भाग जाएंगे। तेजपत्ते की गंध से भी चूहे भाग जाते हैं, घर के कोने-कोने में रख कर आजमाएं।
Also check these news links:
क्या आप भी पिज्जा-बर्गर के शौकीन हो… सावधान! हो सकता है कैंसर
धरती पर आएगी प्रलय होगा छठा महाविनाश… जानिए वजह
रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में गई 6 की जान… जाने कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा
चूहे जिस छेद या गैप से घर के अंदर आते हैं, उसके पास पिसी हुई काली मिर्च या उसका स्प्रे छिड़कें। यह चूहों की नाक और एयरवे को परेशान करती है। जिससे वो घर में आने से डरते हैं।
गार्डन साफ करें, चूहों को खुला एरिया ज्यादा पसंद नहीं होता है, इसलिए अपने लॉन या बगीचे में पेड़-पौधों की छंटनी, साफ-सफाई और व्यवस्था अच्छी रखें। घास को ज्यादा बढ़ने न दें। लकड़ी या पत्तियों के ढेर न लगने दें। बाहर वाले डस्टबिन को बंद रखें। टाइम-टाइम पर साफ करते रहें। लास्ट में ये चेक करें कि कहीं चूहों को आपके घर के बगीचे या लॉन में खाना तो नहीं मिल रहा है। जैसे- पालतू जानवरों का बचा हुआ फल, अनाज या सब्जियां। अगर ऐसा हों, तो वहां भी साफ-सफाई का ख्याल रखें।youth killed the rat police did FIR in Badaun
ड्राई आइस का इस्तेमाल करें, बिना जहर के चूहों से छुटकारा पाने का एक इफेक्टिव तरीका सूखी बर्फ यानी ड्राई आइस का इस्तेमाल करना है। सूखी बर्फ कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करती है, जो चूहों को anesthetize करता है और मार देता है। सूखी बर्फ को चूहे के बिल में एंट्री एरिया पर रखें। दस्ताने पहनकर ही ऐसा करें। याद रखें कि सूखी बर्फ स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।
चूहा मारना हमारी सोसाइटी में आम बात है, तो ऐसे में इस व्यक्ति को पुलिस ने क्यों पकड़ा? क्योंकि इस व्यक्ति ने चूहे के साथ क्रूरता की थी यानी उसे तड़पाकर और क्रूरता के साथ मारा था। उसे ऐसा करता देख, दूसरे व्यक्ति ने पशु क्रूरता अधिनियम का सहारा लिया और उस पर केस कर दिया। इसलिए पुलिस ने पकड़ा।
Scrap aluminium material inspection Aluminium scrap value Metal reprocessing yard