हरियाणा

विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सैनी ने कहा मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिली नई दिशा

सत्य ख़बर, फरीदाबाद, सतीश भारद्वाज:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने और उनको ऊंचा उठाने की दिशा में काम किए हैं। आज महिलाएं सीमा पर देश की रक्षा करने का काम कर रही है और राफेल जैसे युद्धक विमान को उड़ाने में भी वह सक्षम हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जरिए कई लाख बेटियों को जीवन दान देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम किया है और आने वाले समय में लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के उत्थान के लिए कदम नहीं उठाया, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी हो इसके लिए नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई और महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है।

सीएम ने कहा कि आज विपक्ष के पास ना तो नेता है और ना ही उनकी नीति और नीयत सही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेता भी सही है नीति और नीयत भी सही है। सरकार ने हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ाने के लिए काम किया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए श्री सैनी ने कहा कि बाबा साहब वंचितों को ऊपर उठने और उनका विकास चाहते थे। मोदी सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड के जरिए ऊपर उठाने का काम किया है। कांग्रेस द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में देश की जनता के साथ न्याय करने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में अन्याय इन लोगों ने किया और न्याय नरेंद्र मोदी ने दिया।

sf
Opium Cultivation: हरियाणा में रोहतक के बाद सोनीपत यूनिवर्सिटी में भी मिली अफीम की खेती, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों महिलाओं किसानों के साथ न्याय किया है और पूर्व की सरकारों ने उनके साथ अन्याय किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में एक सिलेंडर लेने के लिए तीन दिन लाइन में लगना पड़ता था तब जाकर कहीं सिलेंडर मिलता था। मोदी सरकार ने घर-घर सिलेंडर भेजने की व्यवस्था की है। 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर देने का काम मोदी ने किया है। किसानों को किसान सम्मन निधि केंद्र सरकार ने दी जिसके माध्यम से तीन लाख करोड रुपए किसानों के खाते में गए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कोविड के दिनों को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 8 महीने में दो वैक्सीन बनकर तैयार हो गई और लोगों तक इन वैक्सीनों को फ्री भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व में 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पांचवें नंबर पर आई है और अब सरकार ने फैसला किया है कि अगले 5 साल में इसे अमेरिका और चीन के साथ विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है और देश को नई दिशा देने का काम कर रही है जिस देश के विकास में नए पंख लगे हैं।

फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तथा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस को घोटालेबाजों की पार्टी बताते हुए कहा कि जब रक्षक ही देश का भक्षक बन जाए तो क्या होगा यह आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में 12 लाख करोड रुपए के घोटाले किए। जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई भाजपा ने 10 साल में करके दिखाया है।

वहीं मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 50 सालों में भी इतना काम नहीं हुआ जितना पिछले 10 सालों में हुआ है। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो विकास से अछूता हो। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में चारों तरफ एक ही आवाज है अबकी बार 10 लाख पार। उन्होंने कहा कि अकेले बल्लभगढ़ से डेढ़ लाख वोटो से कृष्णपाल गुर्जर जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे अपने काम हों या न हों लेकिन आम जनता के काम होने चाहिए और वह लगातार हो रहे हैं।

Masoom Sharma Show
Masoom Sharma Show: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान 2 गुटों में भिड़ंत, 3 युवक घायल

तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास के मामले में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें भाजपा ने कांग्रेस के 50 साल के शासन से कम काम किया हो। उन्होंने कहा कि बात चाहे एम्स की हो, यूनिवर्सिटी की हो, अस्पतालों की हो, कॉलेजों की हो या किसी अन्य क्षेत्र की हर क्षेत्र में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि तिगांव में 3000 करोड रुपए से ज्यादा का काम हुआ है।

इस मौके पर नयन पाल रावत, नरेंद्र गुप्ता, लोकसभा प्रभारी जीएल शर्मा, राजकुमार वोहरा, राजबाला, देवेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश, रवि भड़ाना, रविकांत भड़ाना, संदीप भाटी, विनोद चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Back to top button