सत्य खबर, नई दिल्ली । India launches ‘Operation Kaveri’
संघर्षग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। बुधवार को सूडान में फंसे अन्य 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सूडान से रवाना हुए दूसरे भारतीय वायुसेना के C-130J विमान में सवार होकर सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया। इससे पहले आज पहला IAF C-130J जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचा, यहां विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने 148 निकाले गए भारतीयों के दूसरे जत्थे की अगवानी की।
ALSO READ: पाकिस्तानी सेना ने दी भारत को ये गीदड़ भभकी
इसके साथ ही नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा भी आज 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, “ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है। भारतीय वायुसेना की दूसरी C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुई, जिसमें 135 और यात्री हैं। यह ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाले गए लोगों का तीसरा जत्था है।”
ALSO READ: अभिनेता देव आनंद नहीं होते तो देश छोड़ देती यह अभिनेत्री
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने मंगलवार को इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जेद्दा में पारगमन सुविधा का निरीक्षण किया। सूडान से निकाले गए भारतीयों को भारत आने से पहले इसी स्कूल में रखा जा रहा है। राज्यमंत्री ने ट्वीट किया, “इंटरनेशनल इंडियन स्कूल जेद्दा में पारगमन सुविधा का निरीक्षण किया, जहां सूडान से निकाले गए भारतीयों को भारत की यात्रा से पहले रिसीव किया जाएगा और कुछ देर के लिए रखा जाएगा।
ALSO READ: ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
भारतीय नौसेना का आईएनएस तेग भी मंगलवार को सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जारी ‘ऑपरेशन कावेरी’ में शामिल हो गया। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह युद्धपोत मंगलवार को अतिरिक्त अधिकारियों और फंसे हुए भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के साथ पोर्ट सूडान पहुंचा। सूडान के ताजा हालात के बारे में बता दें कि संघर्षग्रस्त गुटों ने अमेरिका और सऊदी अरब द्वारा मध्यस्थता के बाद सोमवार को 72 घंटे के युद्धविराम के लिए सहमति व्यक्त की थी।इस दौरान अन्य देश सूडान से अपने नागरिकों को निकालने में लगे हुए हैं। India launches ‘Operation Kaveri’
Aluminium recycling technology Scrap aluminium consolidation Scrap metal recovery strategies
Scrap metal disposal services Ferrous material recycling inspection Iron recovery and repurposing
Ferrous material satisfaction, Iron scrap resale, Scrap collection services