Jat Bhavan will be built on British land in london
सत्य खबर, झज्जर,जगदीप राज्यान। अब भारत की मिट्टी से लंदन में जाट भवन बनने वाला है। अंग्रेजों की धरती पर भारत के जाटों का भवन बनाने की मुहिम तेजी से चल रही है। जाट भवन बनाने की मुहिम के अगुवा बने हुए हैं बहादुरगढ़ के रोहित अहलावत। रोहित अहलावत ने पांच साल पहले लंदन की धरती पर जाट मेले की शुरूवात की थी। लंदन के जाट मेले से ही लंदन में जाट भवन बनाने का आईडिया भी आया। जाट संस्था यूके की स्थापना की गई। जाट भवन की नींव के लिए भारत की मिट्टी लेने के लिए रोहित अहलावत लंदन से भारत भी आए। खापों ने मिलकर लंदन के जाट भवन के लिए मिट्टी दे दी है। अब इस मिट्टी से पांच ईंटे बनाई जाएंगी तो लंदन के जाट भवन की नीवं में लगाई जाएगी। लंदन के जाट भवन से भारत के जाटों का भावनात्मक लगाव भी जुड़ा रहेगा।Jat Bhavan will be built on British land in london
पूरी खबर का वीडियों देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
रोहित अहलावत ने बताया कि लंदन में 500 से ज्यादा जाट परिवार रह रहे हैं जो इस समय जाट समाज यूके से जुड़े हुए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के साथ वैबसाईट भी बनाई गई है। जिसके जरिए अंग्रेजों की धरती पर बसे भारतीयों को एकजुट भी किया जाता है। रोहित ने बताया कि जाट मेले के लिए हर बार किसी ने किसी दूसरी संस्था का भवन किराए पर लेना पड़ता था। कई बार भवन नहीं मिल पाता था जिसके कारण खुद अपना भवन बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी से बनने वाले जाट भवन लंदन में भारत और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बनेगा।
Also check these links:
रजिस्ट्री घोटाले में बड़ा खुलासा, एक नो ड्यूज सर्टिफिकेट पर 14 के नाम रजिस्ट्री, पढ़े पूरा मामला
पानीपत में पैदल यात्रा पर राहुल गांधी, जानिए हर एक अपडेट
सीएम मनोहर देंगे हरियाणा को ‘मनोहर’ सौगात… 2 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
बता दें कि रोहित अहलवात लंदन में पिछले 13 साल से रह रहे हैं। लंदन में रहते हुए भारतीय परिवारों को एकसाथ लेकर भारतीय संस्कृति से जुड़ा मेला पिछले 5 साल से लगा रहे हैं। यही नहीं ऑनलाईन फ्री कोचिंग भी भारतीय छात्रों को देने का काम किया जा रहा है।Jat Bhavan will be built on British land in london
Guidelines for aluminum scrap collection Aluminium recovery and reuse Metal waste repurposing technologies