Jind: 300 kg bomb recovered from a house during raid
सत्य खबर, जींद
हरियाणा में जींद के सुभाष नगर में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में स्टाक किए गए पटाखों को बरामद किया है। जिस जगह से पटाखे बरामद हुए हैं वहां आसपास काफी संख्या में मकान भी बने हुए हैं। पटाखे संग्रहण करने वाले की जरा सी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। शहर थाना पुलिस में मकान मालिक के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मकान मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।Jind: 300 kg bomb recovered from a house during raid
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष नगर निवासी विनोद ने दिवाली त्योहार को देखते हुए अपने मकान में पटाखों का संग्रहण किया हुआ है। जिस जगह विनोद का मकान है वहां आसपास घनी आबादी है। अगर कोई हादसा होता है तो जान-माल को काफी नुकसान पहुंच सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।Jind: 300 kg bomb recovered from a house during raid
ALSO READ:
राजकीय महिला कॉलेज मतलोडा में चलाई गई बसें, छात्राओं ने किया इनसो नेताओ का धन्यवाद
ALSO CHECKOUT:
जिनका वजन करवाने पर 300 किलोग्राम पाया गया। जिस दौरान पुलिस ने छापेमारी की उस समय विनोद घर पर नहीं था। शहर थाना पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने विनोद के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विनोद की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर विनोद के मकान से 300 किलोग्राम बम बरामद किए गए हैं, जो की पैकिंग में रखे गए थे। विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।Jind: 300 kg bomb recovered from a house during raid
Scrap aluminium trading options Scrap aluminium trading Industrial metal salvage