Delhi Teacher Job: दिल्ली में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Satyakhabarindia

Delhi Teacher Job:अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 9 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह भर्ती स्थायी शिक्षकों के पद पर की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस पर मसौदा तैयार किया जा रहा है।

ऑडिट के बाद भर्ती का फैसला
यह भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से आयोजित परीक्षा के तहत की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में इस समय 70 हजार से ज्यादा पद हैं। इनमें से करीब 66 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। करीब 12 हजार शिक्षक अस्थायी हैं। ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती करने का फैसला किया है।

शिक्षकों की कमी
तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार ने सरकारी स्कूलों को शिक्षा मॉडल के तौर पर पेश किया था, लेकिन शिक्षकों की कमी के बीच छात्रों का भविष्य संवारा जा रहा था। पिछली सरकार में ज्यादातर अस्थायी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इतना ही नहीं, जिन पदों पर शिक्षकों ने किसी कारणवश पद छोड़ दिया था, उन पदों पर अस्थायी शिक्षकों की भर्ती की गई।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग में समायोजन अंतिम परिणाम के समय ही संभव : हिम्मत सिंह

अप्रैल या मई में अधिसूचना जारी होने की संभावना

निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की भर्ती स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के रूप में की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिसूचना अप्रैल या मई में जारी होने की संभावना है।

सुधरेगा शिक्षा का स्तर

PST के परिणाम के लिए आपको नहीं करना होगा इंतजार, दौड़ पूरी करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर

राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव के बड़े-बड़े दावे किए थे, जबकि जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं था। शिक्षकों की भर्ती होने से स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा और विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे।

 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार खत्म, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top