Government Job: सरकारी नौकरी का अच्छा मौका! इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, करें आवेदन

Satyakhabarindia

Government Job:स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदार मौका आया है। बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संभाग स्तरीय मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता तृतीय श्रेणी के कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने इसके लिए 4 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसके लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन का प्रारूप और अनुभव प्रमाण पत्र इस अवधि में संयुक्त संचालक कार्यालय में प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक संयुक्त संचालक स्वास्थ्य कार्यालय नूतन चौक सरकंडा में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर देखें जानकारी
संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. एस.के. तिवारी ने बताया कि आवेदक मनोरोग सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर और मनोरोग सामाजिक कार्य में एम.फिल. डिग्रीधारी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट http://www.bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग में समायोजन अंतिम परिणाम के समय ही संभव : हिम्मत सिंह

मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता बनने के लिए यह आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मानसिक स्वास्थ्य या मनोरोग सामाजिक कार्य में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि की डिग्री हो।

मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता के लिए आयु सीमा क्या है?

PST के परिणाम के लिए आपको नहीं करना होगा इंतजार, दौड़ पूरी करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर

मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालाँकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 40/45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी आदि से संबंधित उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार खत्म, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top