सत्यखबर, बहादुरगढ़
दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर सुबह बड़ा हादसा हो गया। बादली के पास अर्टिगा कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 छोटा बच्चा शामिल है। एक बच्ची घायल है। हादसा बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। अर्टिगा गाड़ी में सवार लोग गुरुगाम जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है।
राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए कार से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। वहीं बच्ची की सांसें चल रही थी, जिसे उपचार के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने ही पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें… 5 महिला चोरों से सावधान : खरीददारी के बहाने गहने देखेंगी; बातों में उलझाकर छिपा लेंगी, पानीपत में 30 मिनट में 75000 का नुकसान
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतक उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद नगला अनूप गांव के बताए गए हैं। मरने वाले एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ये सभी गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे थे। केएमपी पर बादली के पास लघुशंका के लिए गाड़ी को रुकवाया था कि हादसा हो गया।
Aluminium scrap compactor Aluminium scrap quality management Metal salvage center