पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गाँधी को दी श्रद्धांजलि

Satyakhabarindia

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गाँधी को दी श्रद्धांजलि

मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न  राजीव गाँधी जी की जयंती पर रेवाडी में
राजीव चौक पर उनकी प्रतिमा पर विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकताओं के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और पौधारोपण किया। इसके अलावा विधायक चिरंजीव राव ने वृद्ध आश्रम जाकर बुर्जुगों को फल वितरित किए और संगवाडी सरकारी हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य अधिकारियों का पी पी ई किट व ग्रामिणों को मास्क व सेनेटाइजर वितरति किए।
चिरंजीव राव ने कहा कि राजीव गांधी  जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने
भारत को सुचना क्रांति एवं कम्पूटर युग से जोडा जिसके चलते आज भारत सूचना और संचार में इतना समृद्ध हो गया है और लाखों लोगो को रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा पंचायती राज, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष उन्ही की देन है। उन्होंने ओर भी देश के हितकारी कई कार्य किये। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी को लोग ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने देश में खेल व
कंप्यूटर को बढावा देने के लिए काफी कुछ किया। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी एक महान दार्शनिक के साथ साथ कंप्यूटर युग के निर्माता थे। उन्होंने पंचायती राज को कायम करने के लिए भरसक प्रयास किये, जिसका उदहारण हमें आज पंचायतों में देखने को मिलता हैं । महिलाओं की पंचायत में भागीदारी भी उन्ही की देन हैं।

देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा : नायब सैनी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top