ताजा समाचार

हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी ने किया नए साल का स्वागत

हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी ने किया नए साल का स्वागत

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी ने नए साल का स्वागत किया है। हल्की बूंदाबांदी से हरियाणा में प्रदूषण में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बूंदाबांदी के कारण कोहरे से भी लोगों को राहत मिली है। कल सारा दिन हरियाणा में शीत लहर चलती रही। हरियाणा का गुरुग्राम सबसे ठंडा और महेंद्रगढ़ सबसे गर्म इलाके बने।

हरियाणा में तापमान

छोटे से गांव की दीपिका की सफलता का बड़ा राज : मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती

बीते रोज हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे कम है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो हरियाणा में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के नारनौल, रोहतक, भिवानी, जींद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ कुछ छोड़कर प्रदेश के बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। पानीपत में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो हरियाणा में सबसे कम है। जींद, यमुनानगर, सोनीपत, कैथल और करनाल में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

हरियाणा में प्रदूषण

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई मौतों की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

आज सुबह करीब 2:30 बजे हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई जिससे हरियाणा कांग्रेस प्रदूषण काफी हद तक कम हुआ है। सुबह 6:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 274 दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले काफी कम है। कल प्रदूषण चरम पर था दोपहर में लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन शाम होते-होते दोबारा से हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी में चली गई थी लेकिन आज सुबह करीब 2:30 बजे हुई बूंदाबांदी ने हरियाणा के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत दी है। हरियाणा का जाटल देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में दूसरे नंबर पर है। यहां पर AQI 585 दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे कम AQI लोहारू ग्रामीण इलाके में दर्ज किया गया जहां यह 86 था। यहां पर हवा मध्यम श्रेणी में बनी हुई थी। हरियाणा के करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई जबकि बाकी हरियाणा में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। केवल नारनौल में हवा है स्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है।

बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रदेश में पहली मॉक ड्रिल आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button