आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज का शुभ और अशुभ समय
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज का शुभ और अशुभ समय

Satya Khabar Panchkula
पौष, शुक्ल, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बृहस्पतिवार 1 जनवरी 2026। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 48 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग सायं 5 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। कौलव करण दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 13 मिनट तक। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 34 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट मिनट तक। निशिथ काल रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 41 मिनट से 11 बजकर 23 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रखने वाला है। आपको भाग्य के भरोसे किसी काम को छोड़ना बेहतर रहेगा, क्योंकि उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उतावलापन न दिखाएं और आय के नए सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने कामों में पूरी मेहनत से जुटेंगे। आपका कोई सरकारी काम आपका लंबे समय के लिए लटक सकता है।
वृषभ : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी और आप उसे सही कामों को करने में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आपकी कुछ नया करने की इच्छा भी जागृत होगी और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। साल का पहला दिन धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको बिजनेस के कामों में कुछ गड़बड़ी होने से टेंशन बनी रहेगी, लेकिन आपकी संतान को कोई अवार्ड मिलने से आपका ध्यान टेंशनों से बाहर निकालेगा लेकिन आपको अपने आसपास कर रह रहे लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। जीवनसाथी से कहासुनी बातचीत के जरिए दूर करेंगे।
कर्क : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी संतान के मन में यदि किसी काम को लेकर कोई उलझन थी, तो आप उसे भी दूर करने में लगे रहेंगे और आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कोई पार्टी आदि को करने की योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सताएगी। ऑफिस में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा और आय बढ़ेंगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लेने का सोचा था, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। परिवार में छोटी-छोटी समस्याएं आने से आप परेशान रहेंगे। आज आपकी माताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी होगी और आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर आगे बढ़ें।
कन्या : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा हो सकता है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे पुराने दुख दूर हो जाएंगे और सब संबंधित रिश्तों में मजबूती आएगी।
तुला : आज का दिन आपके लिए सावधानी और सफलता बरतने के लिए रहेगा। बिजनेस में कुछ गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आपने यदि किसी काम को लेकर जोखिम लिया, तो वह बाद में आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी कर सकता है। यदि आप शॉपिंग आदि पर जाएं, तो उसमें अपना पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई फ्रॉड हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई प्रमोशन आदि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई लेनदेन सोच समझ करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा और यदि आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोले, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।
धनु : आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल जी नहीं चुराना है, तो आप आज किसी बड़े जोखिम के चक्कर में न पड़ें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने किसी पुराने उधार की भी चुकता करेंगे।
मकर : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आप अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे और घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि आपकी किसी प्रॉपर्टी को लेकर डील बिगड़ सकती है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, यदि आपका कोई काम पेंडिंग चल रहा था, तो आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे और बिजनेस के कामों में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आपको इसके लिए पछतावा होगा। आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसको लेकर आपको थोड़ा ध्यान देकर चलना होगा, इसलिए किसी को उधार देने से बचें।
मीन : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य को आपका पूरा सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों से आप थोड़ा संयम भरा व्यवहार रखें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप लापरवाही दिखाएंगे, तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप दूर करने में कामयाब रहेंगे।