नारनौल के रहने वाले थे तीनों मृतक, कलानौर के पास हुआ हादसा
सत्य खबर हरियाणा
Road Accident Rohtak: रोहतक में राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर खैरड़ी मोड़ के समीप गुरुवार तड़के करीब सुबह 5:00 से 5:30 बजे के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मनोज कुमार जैन निवासी नारनौल की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस बीच बताया जा रहा है कि तीनों मृतक नारनौल के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 5:30 बजे अम्बाला से नारनौल की तरफ जा रही टाटा पंच कार (नंबर HR 35W 6112) के चालक ने आगे चल रहे ट्रक (नंबर HP 72D 9773) के पीछे टाटा कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में से एक की पहचान रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। अन्य 2 युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
नारनौल शहर में इस दुखद हादसे की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Haryana #Rohtak #CarAccident #TrafficIncident #RoadSafety #AccidentNews #BreakingNews #SafetyFirst #EmergencyResponse #TragicEvent #RoadAwareness #VehicleCollision #NewsUpdate #LocalNews #CommunitySafety #AccidentReport #PublicSafety #TransportSafety #HaryanaNews #StaySafe