हरियाणा में मानसून दे रही धोखा, जींद, सिरसा और रोहतक में सूखे के हालात

Satyakhabarindia

पूरे हरियाणा में अब तक मानसून सीजन में 31% कम बारिश, हरियाणा के पांच जिलों में आज बारिश की संभावना

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून इस बार लगातार धोखा देने का काम कर रहा है। हालांकि कल हरियाणा में कई स्थानों पर तेज बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन बादल आए और चले गए। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस महीने अब तक 25% कम बारिश की 1 जून से शुरू होने वाले मानसून सीजन की बात करें तो हरियाणा में अब तक 31% कम बारिश दर्ज हुई है। सिरसा में अब तक 64 जींद और रोहतक में 63% कम बारिश हुई है। अंबाला में हालांकि अच्छी बारिश दर्ज हुई है लेकिन यह 60% कम है। पंचकूला में 50 और सोनीपत में 41% कम बारिश दर्ज की गई है। कैथल में 51 और हिसार में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में केवल पलवल में 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

बोंदकलां के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

हालांकि मानसून का सीजन कम से कम 15 सितंबर तक चलने वाला है, लेकिन आने वाले दिनों में इस काम बारिश की भरपाई कर पाना मुश्किल नजर आता है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अगस्त तक बारिश के आसार है। 31 जुलाई को उत्तर और पूर्वी हरियाणा में बारिश का दायरा बना रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश की संभावना है। 1 अगस्त को उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, बाकी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा है। 2 अगस्त को पश्चिमी जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कई जिलों में छिटपुट से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले 4-5 दिनों तक मानसून बना रहेगा, लेकिन पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना कम है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, दादरी और भिवानी में मौसम शुष्क रह सकता है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमजोर कड़ी साबित हुए दक्षिणी हरियाणा पर अब कांग्रेस की नजर

हरियाणा में बुधवार को अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले औसतन 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का सबसे अधिक तापमान सिरसा में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 36.2, अंबाला में 37.0, रोहतक में 35.6 और फतेहाबाद में 34.3 डिग्री तापमान रहा। इस दौरान करनाल और नूंह में 33.8, नारनौल में 34.0, भिवानी में 34.7, चरखी दादरी में 35.6, फरीदाबाद में 35.0, झज्जर में 34.4, जींद में 34.7, कैथल में 34.2, रेवाड़ी में 33.2 और सोनीपत में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम 24.6 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम (AWS) में दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 26.0, करनाल में 25.5, रोहतक में 27.4 और नारनौल में 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अंबाला में 26.1, नारनौल में 26.5, रोहतक में 27.4, भिवानी में 28.9, फतेहाबाद में 26.8, गुरुग्राम 24.6, झज्जर में 25.4, जींद में 26.4, कैथल में 25.7, नूंह और पलवल में 26.5, रेवाड़ी और सोनीपत में 25.8 तथा फरीदाबाद में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय बादलों और नमी के कारण तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

#Haryana #MonsoonFail #DroughtConditions #Jind #Sirsa #Rohtak #HaryanaWeather #DrySpell #ClimateImpact #FarmersConcern #WaterCrisis #AgriculturalChallenges #WeatherUpdate #HaryanaDrought #ClimateChange #RainFall #SustainableFarming #EnvironmentalIssues #RuralHarya #HaryanaNews

रोहतक में 152 डी पर कार ने पीछे से मारी ट्रक में टक्कर, तीन की मौत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top