CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात

Satyakhabarindia

CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात

रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में एक युवक की गोलियां मारकार हत्या कर दी गई .  वारदात के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिस फुटेज को कब्जे में लेकर और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिस में लगी है.

दिल्ली में महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बोली, महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती स्वीकार्य नहीं है

जानकारी के मुताबिक़ मृतक कंवल सिंह सेक्टर चार धारूहेड़ा का रहने वाला था और शनिवार रात को अपने घर के पास ही दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले पांच लोग ग्रुप में बैठे थे , जिसमें दो लोग थोड़ी देर पहले उठकर चले गए और फिर पिछले दो लोग आये ..जिन्होंने एक –बाद एक कई फायर कंवर सिंह पर किये . कंवर सिंह गोली लगने के बाद वहां से भागा भी लेकिन हमलवार उसके पीछे भागते हुए गोली मारते रहें.

युवा इनेलो और छात्र इकाई 24 जुलाई को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

जिसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गए . और मौके पर लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ …उसकी मौत हो गई.. पुलिस की शुरूआती जाँच में सामने आया है कि मृतक पर भी मारपीट जैसे मामले दर्ज थे , और वो शराब बेचने का काम किया करता था. पुलिस को अंदेसा है कि वारदात के पिछले शराब बेचने को लेकर विवाद ही हो सकता है. लेकिन फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करके अपनी जाँच आगे बढ़ा रही है .

अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राजनीतिक दल छात्रों के बहाने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं : नायब सैनी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top