ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज हरियाणा में छाएंगे बादल, कल से हल्की बारिश की संभावना

कल पलवल रहा सबसे गर्म तो महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : प्रदेश में कल दिन में छाए हल्के बादलों के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 14 मार्च से लेकर 19 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। रात के तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं जिससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब के चार जिले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के निशाने पर

हरियाणा का अधिकतम तापमान

प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कल प्रदेश के पलवल में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। करनाल में अधिकतम तापमान 29.6 और सिरसा में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दो शहरों को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज नहीं किया गया है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35.8, नूंह में 35.6 और महेंद्रगढ़ में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में अधिकतम तापमान 34.6, रोहतक में 32.6, हिसार में 32.5 और अंबाला में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में ज्यादा संभावना नहीं है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

नौकरी का झांसा देकर रूस भेजा गया युवक युद्ध में मारा गया परिवार का आरोप
नौकरी का झांसा देकर रूस भेजा गया युवक युद्ध में मारा गया परिवार का आरोप

हरियाणा में न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंखों के अनुसार प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 19, हिसार में 18.3, करनाल में 16.6, नारनौल में 18.8, रोहतक में 17.8, चरखी दादरी में 20.2, पलवल में 17.3, जींद में 17.9, नूंह में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा लेकिन दिन में प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने 14 मार्च शनिवार के लिए फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को प्रदेश के पंचकुला अंबाला यमुनानगर करनाल कुरुक्षेत्र और पानीपत में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। 16 मार्च को प्रदेश के पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा।

अप्रैल में पटरी पर उतर सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

#HaryanaWeather #WeatherUpdate #RainInHaryana #CloudySkies #LightRainAhead #HaryanaRain #RainyDays #HaryanaClimate #WeatherForecast #CloudyWeather #RainySeason #PakistanWeather #StormsInHaryana #WeatherAlert #ChandigarhWeather #AtmosphericConditions #NatureLovers #HaryanaSky #MarchWeather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button