CUET UG 2025 Final Answer Key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 की फाइनल आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद 27 सवालों को अंतिम उत्तर कुंजी से हटा दिया गया है।
13 भाषाओं में आयोजित हुई परीक्षा
CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 4 जून तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। छात्रों को 17 जून से 20 जून तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

ऐसे करें फाइनल आंसर की डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “CUET UG 2025 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक PDF खुल जाएगी जिसमें सभी विषयों के उत्तर मौजूद होंगे।
- उसे ध्यानपूर्वक चेक करें और डाउनलोड कर लें।
रिजल्ट की तारीख को लेकर क्या है जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NTA इस सप्ताह के किसी भी दिन CUET UG 2025 का परिणाम घोषित कर सकती है। हालांकि अब तक एजेंसी ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख साझा नहीं की है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
पिछले साल की तुलना में क्या रहा बदलाव
2024 में यह परीक्षा 15 मई से 24 मई के बीच हुई थी और फाइनल आंसर की 25 जुलाई को आई थी। उस समय 13.48 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस बार NTA ने आपत्तियों को तेजी से निपटाया है और परीक्षा के एक महीने के अंदर फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि इस बार परिणाम की घोषणा भी समय से पहले हो सकती है।