दीपेंद्र हुड्डा ने की हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग

Satyakhabarindia

 

सांसद ने कहा, पेपर लिखकर मामले में हरियाणा देशभर में सबसे टॉप पर, छात्रों की आवाज उठाने के लिए विपक्ष हमेशा मैदान में

सत्य खबर हरियाणा

किन्नरों ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर बनाई रील, पुलिस ने मंगवाई माफी

Deependra Hooda : देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब कांग्रेस ने हरियाणा के हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोनीपत के गांव फरमाना पहुंचे रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग से पहले आनन-फानन में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ है। यह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं है बल्कि देश के युवाओं ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया है। युवाओं के सामने आखिरकार सरकार झुक गई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल के नेताओं में जोश देखा जा रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश के युवाओं के सामने 36 दिन के बाद सरकार झुकी है और यह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं बल्कि युवाओं द्वारा उनको बर्खास्त किया गया है। जो सरकार के नेता यह कहते थे कि इस्तीफा नहीं होगा हम उन्हें बताना चाहते हैं कि इस्तीफा हो चुका है। देश के युवाओं, किसानों और पहलवानों को एंटी नेशनल बताने वाले सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को यह स्पष्ट संदेश है कि ये सभी देशभक्त लोग हैं।

हरियाणा में SIR में 26 लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग, 33.84 लाख मतदाताओं ने नहीं भर फॉर्म

उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी जबरदस्त तंज कसे और कहा कि हरियाणा पेपर लीक मामले में नंबर वन है। एचपीएससी कार्यालय में अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की आवाज उठाने के लिए विपक्ष हमेशा मैदान में है। हरियाणा सरकार को भी इस पर जवाब देना चाहिए। एचएसएससी चेयरमैन को इस्तीफा दे देना चाहिए। हरियाणा में खर्चा और पर्चा की सरकार चल रही है।

संसद में होने वाले कल बहस पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहस के लिए तैयार है और कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों के लिए हमेशा खड़ी है। कुरुक्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन में अधिकारियों द्वारा कुछ अपशब्द किए गए थे, वहीं भाजपा के नेताओं द्वारा भी अपशब्दों का इस्तमाल किया गया था, लेकिन पेपर लीक मामले में आने वाले बिल पर बहस होने पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कल सरकार बिल का मसौदा लेकर आती है, इसके बाद विचार होगा।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे, इस पर भी संसद में चर्चा होगी। वहीं दिल्ली पुलिस के जवानों पर क्या कार्रवाई होगी, जिन्होंने छात्रों पर लाठी चार्ज किया था और किस मकसद पर और किसके कहने की पर किया था, उन पर भी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।

हरियाणा के बस अड्डा पर सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिल विज का बड़ा अभियान

#DeependerHooda #HaryanaPolitics #PublicServiceCommission #PoliticalAccountability #HaryanaNews #GovernmentOversight #LeadershipChange #PoliticalDemand #HaryanaUpdates #CommissionChairman #CivicEngagement #PublicInterest #PoliticalReform #HaryanaLeadership #AccountabilityMatters #HaryanaGovernment #PoliticalAction #HaryanaVoices #DemocracyInAction #PublicServiceIntegrity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top